News in Brief

Jackie Chan Final Song: कुंग-फू फिल्मों के मास्टर जैकी चैन ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद इमोशल खुलासा किया है. जिसने उनके फैंस को भी इमोशनल कर दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने एक खास गाना रिकॉर्ड किया है, जिसे उनकी मौत के बाद रिलीज किया जाएगा. जैकी चैन ने इस गाने को दुनिया के लिए अपना आखिरी मैसेज बताया. ये बात उन्होंने पिछले साल दिसंबर को बीजिंग में अपनी नई ड्रामा के प्रिमियर पर कही थी. 

वे जल्द ही नई ड्रामा फिल्म ‘अनएक्सपेक्टेड फैमिली’ में नजर आने वाले हैं. जब उन्होंने प्रिमियर में जैकी चैन ने ये बात कहीं तो वहां मौजूद लोग सुकर इमोशनल हो गए. China.org.cn की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी चैन ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ उन्होंने अपने कई करीबी दोस्तों और अपनों को खो दिया है. इन घटनाओं ने उन्हें जिंदगी के बारे में गंभीरता से सोचने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने महसूस किया कि जीवन बहुत छोटा है और कभी भी कुछ भी हो सकता है. 

अपनों को खोने का दर्द और ‘फाइनल मैसेज’ की तैयारी

यही वजह है कि उन्होंने अपने दिल की बात लोगों तक पहुंचाने का फैसला किया. जैकी चैन ने बताया कि पिछले कुछ सालों में हुई मौतों ने उन्हें ये सिखाया कि समय रहते अपने जज्बात जाहिर करना कितना जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि कई बार लोग मन की बातें दिल में ही दबाए रखते हैं, लेकिन बाद में पछताते हैं. इसी सोच के साथ उन्होंने एक ऐसा गाना रिकॉर्ड किया है, जिसे वे अपना ‘फाइनल मैसेज’ मानते हैं और जो उनके जाने के बाद दुनिया सुनेगी.

अरिजीत सिंह ने नहीं छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग, फिर क्यों किया इतना बड़ा ऐलान? 3 दिन बाद सामने आई चौंकाने वाली वजह

आखिरी विदाई पर ही गूंजेगी जैकी की आवाज

हालांकि, जैकी चैन के परिवार और उनकी टीम ने इस गाने को अभी रिलीज न करने की सलाह दी है. सभी की राय थी कि इस गाने को सही समय पर ही सामने लाया जाना चाहिए. इसके बाद ये फैसला लिया गया कि ये गाना उनके फैंस के लिए उसी दिन रिलीज किया जाएगा, जब जैकी चैन इस दुनिया को अलविदा कहेंगे. ये फैसला उनके लिए भी इमोशनली आसान नहीं था. हालांकि, प्रीमियर के दौरान फैंस ने कहा भी कुछ लाइन सुनाने के लिए, लेकिन जैकी ने मुस्कुराते हुए मना कर दिया. 

जैकी चैन की नई फिल्म ‘अनएक्सपेक्टेड फैमिली’

मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा, ‘अगर मैं अभी ये गाना गा दूंगा, तो आप सब रोने लगेंगे’. उनकी इस बात पर वहां मौजूद लोग हंस भी पड़े, लेकिन उनकी आंखों में ये इमोशंस साफ नजर आ रहे थे. वहीं, अगर जैकी चैन की नई फिल्म ‘अनएक्सपेक्टेड फैमिली’ की बात करें, तो इसमें वे बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. इसमें वे एक ऐसे बुज़ुर्ग इंसान का किरदार निभा रहे हैं, जो अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. ये फिल्म उनके करियर की सबसे इमोशनल फिल्मों में से एक है.