
Sharad Pawar: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बारामती में मीडिया से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि दोनों एनसीपी गुटों के विलय को लेकर फिलहाल बातचीत ठप हो गई है. उन्होंने कहा कि 12 तारीख को विलय पर फैसला होने की संभावना थी और इस संबंध में अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच बातचीत चल रही थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया रुक गई है.
उपमुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर कोई बात नहीं हुई: शरद पवार
शरद पवार ने साफ तौर पर कहा कि सुनेत्रा पवार के विधायक दल का नेता बनने या उपमुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर उनकी ओर से कोई बातचीत नहीं हुई. उन्होंने बताया कि विलय को लेकर अजित पवार का जो मत था, वही उनका भी था, हालांकि वह खुद उस बैठक में शामिल नहीं थे. उनके अनुसार, विलय को लेकर चर्चा अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच हो रही थी.
ये भी पढ़ें: अजित पवार 14 बैठकें कर क्या तैयारी कर रहे थे? भाजपा थी लूप में… अब पता चली पूरी बात
सूत्रों के अनुसार, मुंबई समेत 29 नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजों के बाद 17 जनवरी को दोनों एनसीपी गुटों के नेताओं के बीच एक अहम बैठक हुई थी. इसी बैठक में विलय को लेकर अंतिम स्तर की बातचीत हुई थी. योजना के अनुसार, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के नतीजों के बाद 12 तारीख को विलय की औपचारिक घोषणा होनी थी. इस बैठक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शरद पवार, अजित पवार, जयंत पाटिल, रोहित पवार समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए एनसीपी के विलय पर अब अनिश्चितता बनी हुई है.
NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि दोनों एनसीपी गुटों के विलय पर बातचीत अंतिम चरण में थी.
12 तारीख को फैसला होना था, लेकिन उससे पहले ही अजित पवार हम सब को छोड़कर चले गए.
दोनों नेताओं के बीच बैठक का ये पुराना वीडियो है.#SunetraPawar #SunetrapawarDCM #SharadPawar #NCP #AjitPawar… pic.twitter.com/RkLhRu3OGO
— Abhinaw Tripathi (@AbhinawKTri) January 31, 2026
सुनेत्रा पवार के शपथ को लेकर परिवार में नाराजगी
इस बीच, सुनेत्रा पवार के विधायक दल का नेता बनने और फिर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की चर्चाओं के बाद पवार परिवार में नाराजगी की खबरें सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि अजित पवार के करीबी व्यक्ति के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद उठाए गए इस कदम से परिवार में असंतोष है और कुछ सदस्य इस फैसले पर कुछ दिन इंतजार करने के पक्ष में थे.
ये भी पढ़ें: सुनेत्रा पवार की शपथ के बाद क्या महाराष्ट्र में फिर होगा खेला? हर कोई जानना चाहता है इन 2 सवालों के जवाब
शरद पवार के बारामती स्थित निवास ‘गोविंद बाग’ में एनसीपी नेताओं की एक अहम बैठक शुरू हुई. इस बैठक में शरद पवार, सुप्रिया सुले, युगेंद्र पवार, रोहित पवार और संदीप क्षीरसागर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बैठक में एनसीपी नेताओं द्वारा सुनेत्रा पवार को जल्दबाजी में उपमुख्यमंत्री बनाने की कोशिश समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है.
अजित पवार 14 बैठकें कर क्या तैयारी कर रहे थे?
Zee 24 Taas को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एनसीपी के एकीकरण को लेकर कुल 16 बैठकें हुई थीं, जिनमें से 14 बैठकें निर्णायक थीं. इन सभी बैठकों की कमान खुद अजित पवार के हाथ में थी. इन बैठकों में अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले और अमोल कोल्हे शामिल थे. मंगलवार को हुई अंतिम बैठक सबसे अहम रही थी, जिसमें दोनों एनसीपी गुटों को एक साथ लाने पर अंतिम सहमति बन गई थी.
