वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण से कांग्रेस सांसद शशि थरूर मायूस दिखे. संसद से बाहर आते समय जब मीडिया ने पूछा तो बोल पड़े, ‘क्या बताऊं यार, डीटेल्स तो बहुत कम मिले ना. जैसे कि तीन-चार हेडलाइंस थे लेकिन हम इंतजार कर रहे थे…ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेद… कहां है ये? हमारे केरल में चाहिए हमें. हमारे यहां तो लंबी परंपरा है लेकिन केरल का नाम नहीं सुना.’
जब कहा गया कि कोकोनट का नाम था तो हंसते हुए बोले कि हां शायद केरल ही हो सकता है. क्योंकि मेरे ख्याल में भारत का सबसे ज्यादा कोकोनट केरल ही पैदा करता है. आगे उन्होंने कहा कि व्यापक रूप से देखें तो न तो मिडिल क्लास के लिए कुछ था और ना ही लोअर मिडिल क्लास के लिए. राज्यों के लिए भी बजट में कुछ नहीं था.
खबर अपडेट हो रही है…
Add Zee News as a Preferred Source
