News in Brief

Budget 2026: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में आम बजट 2026 पेश किया. यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा और निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट है. बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, MSME सहित कई प्रमुख क्षेत्रों के लिए अहम घोषणाएं की गई हैं.

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक बताया. पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलता है और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में मजबूती देगा. उन्होंने कहा कि बजट से भारत की वैश्विक स्थिति और मजबूत होगी.

प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए कहा कि महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है, जो देश की नारी शक्ति का सशक्त प्रतिबिंब है.

खबर अपडेट की जा रही है…