News in Brief

Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है, इससे पहले सियासी पारा काफी ज्यादा हाई हो गया. बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर लगातार ममता बनर्जी पर हमलावर हैं. इसी बीच उन्होंने यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा है. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ, यह उत्तर प्रदेश नहीं है, यह मुर्शिदाबाद है, हम मुर्शिदाबाद में रहते हैं और हम फूट डालो और राज करो की राजनीति में विश्वास नहीं करते, इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं. 

सीएम योगी को लेकर कही ये बात
मुर्शिदाबाद में एक कार्यक्रम में, पूर्व टीएमसी विधायक और जन उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा, “योगी आदित्यनाथ, यह उत्तर प्रदेश नहीं है, हम मुर्शिदाबाद में रहते हैं और हम फूट डालो और राज करो की राजनीति में विश्वास नहीं करते लेकिन अगर आप यहां खड़े होकर हमें धमकाते रहेंगे, तो सूचना लीक होगी और भाजपा नेताओं को भागीरथी नदी में फेंक दिया जाएगा, मुझे खेद है.

कबीर ने मांगी माफी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शब्दों को ध्यान में रखते हुए, मैंने अपने हिंदू भाइयों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई. मैं अपने उस बयान के लिए तहे दिल से माफी मांगता हूं. हुमायूं कबीर जानबूझकर कभी ऐसा कुछ नहीं कहेंगे. जब गुस्सा शांत हो जाएगा, तो आप समझ जाएंगे कि आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं. 1 मई 2024 को दिए गए बयानों के लिए मुझे खेद है. कई हिंदू मानते हैं कि मैं हिंदुओं से नफरत करता हूं, लेकिन 63 साल की उम्र में, 42 साल के राजनीतिक अनुभव के साथ, मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

 

TMC को हराने की कोशिश
जब मुर्शिदाबाद एसपी देवास की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी, तब 20,000 मुसलमानों को शव लेने की अनुमति नहीं दी गई थी. मृतक के शव को उस समय मैं गरियाहाट में था, एसपी ने मुझे फोन किया और मैं तुरंत यहां आ गया फिर भी उन्होंने शवयात्रा रोक दी. इसके अलावा कहा कि हम उन्हें (TMC) हराने की कोशिश करेंगे, इस चुनाव में, TMC जरूर हारेगी, उस समय (लोकसभा चुनाव के लिए TMC के कैंपेन के दौरान), मैंने कुछ बातें कही थीं ताकि यह पक्का हो सके कि उनका (TMC) कैंडिडेट (यूसुफ पठान) जीते.

दिया था विवादित बयान
साल 2024 में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तत्कालीन टीएमसी के विधायक हुमायूं कबीर ने विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा कि, तुम 70 फीसदी हो और हम 30 फीसदी हैं. लेकिन, अगर हम तुम्हें भागीरथी में बहा नहीं सके तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.