News in Brief

Weather Update: देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ देखा जा रहा है. लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है. इस बीच एक बार फिर IMD की ओर से उत्तर भारत के 7 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि अगले 14 फरवरी तक राज्य में ठंड का कहर जारी रहने वाला है. वहीं 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर चेतावनी भी दी गई है.  

भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में 2-3 फरवरी 2026 तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में गरज और बिजली के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं 2 फरवरी 2026 को हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है.    

ये भी पढ़ें- ‘काम की दोस्ती है बॉस….,’ प्रियंका चतुर्वेदी संग मुस्कुराती दिखीं कंगना रनौत, मिट गई उद्धव की शिवसेना के साथ पुरानी दुश्मनी? 

Add Zee News as a Preferred Source

 

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में कल सोमवार 2 फरवरी 2026  को मौसम साफ रहने वाला है, सुबह के समय 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी, जिसके चलते टेंपरेचर गिरने की संभावना है. वहीं कई जगहों पर कोहरा भी छाए रह सकता है. मौसम के लगातार उठा-पटक होने के चलते हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों से लगातार अपनी हेल्थ का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है. बता दें कि दिल्ली में 2 फरवरी 2026 को अधिकतमा तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. 

ये भी पढ़ें- ‘बंगाल को कुछ नहीं दिया गया…,’ फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा, बताया एंटी वुमन, एंटी SC-ST और विजनलेस 

 

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम? 

पहाड़ों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर में तापमान -7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. घाटी में अगले कुछ घंटों में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तराखंड में भी बागेश्वर, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश के साथ भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. इसके चलते तापमान गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटे के अंदर  लाहौल स्पीति, मंडी, शिमला, किन्नौर,कुल्लू, मनाली और सिरमौर में भारी बर्फबारी होने वाली है. इसके अलावा बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है.