News in Brief

PM Modi And Trump Talks: अमेरिका और भारत के बीच पिछले कुछ समय से व्यापार को लेकर खटपट चल रही है. वहीं अमेरिका ने भारत पर रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर 50 प्रतिशत टैरिफ भी लगाया है. अब इस बीच अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दावा किया है कि दोनों देशों के नेताओं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत हुई है.  

ट्रंप-मोदी के बीच बातचीत 

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जिया गोर के ‘X’ हैंडल पर किए गए इस पोस्ट के बाद से भारत-अमेरिका के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है, हालांकि दोनों नेताओं के बीच बातचीत के विषय की जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि इस बातचीत में भारत-अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर बातचीत हुई होगी. बता दें कि सर्जियो गोर भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण समेत सेंट्रल एशिया के विशेष दूत हैं.   

   U.S. Ambassador to India, Sergio Gor tweets, “President Trump just spoke with Prime Minister Modi…” pic.twitter.com/zJAil5h5Ai 

Add Zee News as a Preferred Source

— ANI (@ANI) February 2, 2026   

ये भी पढ़ें- बीजेपी सांसद ने राज्यसभा में मेज पर निकालकर रख दिए अपने दोनों ‘पैर’, फिर सुनाई 31 साल पुरानी जानलेवा हमले की कहानी; भड़की CPM

 

इंडिया गेट पर ट्रंप का पोस्ट 

बता दें कि पीएम मोदी के साथ बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इंडिया गेट की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने वॉशिंगटन DC में दुनिया का सबसे विशालऔर सबसे महान ट्रायम्फल आर्च यानी विजय द्वार बनाने की योजना को वापस दोहराया. ट्रंप ने ने लिखा,’ भारत का खूबसूरत ट्रायम्फल आर्च इंडिया गेट, हमारा सबसे महान होगा. बता दें कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच 10 दिसंबर 2025 को आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने टैरिफ को लेकर चर्चा की थी.   

ये भी पढ़ें- मणिपुर में सियासी सस्पेंस खत्म, मैतेई समाज से होगा बीजेपी का मुख्यमंत्री, राज्य में बनेंगे 2 डिप्टी CM  

 

ट्रेड डील के बेहद करीब भारत-अमेरिका? 

बता दें कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच यह बातचीत ऐसे वक्त पर हुई है, जब दोनों देश एतिहासिक ट्रेड डील के करीब माने जा रहे हैं. रूस की ओर से तेल खरीदने को लेकर अमेरिका ने बीते साल भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगाए थे, जिसके चलते दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हुआ था, हालांकि ट्रंप ने बीते साल पहले अक्टूबर और फिर दिसंबर में पीएम मोदी से बातचीत की थी. इसके अलावा उन्होंने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी थी.