News in Brief

Maharashtra Congress: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कांग्रेस पार्षदों के ग्रुप रजिस्ट्रेशन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. पार्टी के लोग अपस में भी भिड़ते ही नजर आ रहे हैं. बता दें कि सांसद प्रतिभा धनोरकर और कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार के बीच मेयर बनाने को लेकर खींचतान चल रही है. अब यह मामला दिल्ली पहुंच चुका है. पहले प्रतिभा धनोरकर के समूह के 13 पार्षदों ने 23 जनवरी 2026 को नागपुर डिविजनल कमिश्नर के पास अपना ग्रुप रजिस्टर कराया. इसके बाद वडेट्टीवार समूह के पार्षदों ने भी उसी दिन डिविजनल कमिश्नर के समक्ष इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी पार्षदों को एक पूरे ग्रुप के तौर पर ही रजिस्टर किया जाए. 

कांग्रेस में विवाद 

इस घटना के बाद से ही पार्टी में बड़ा विवाद पैदा हो गया है. कई विशेषज्ञों का मानना है कि पार्टी में यह पूरा गेम भाजपा की शह में किया जा रहा है. विजय वडेट्टीवार और प्रतिभा धानोरकर के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहा यह विवाद अब पार्टी के दिल्ली ऑफिस तक पहुंच चुका है. बताया जा रहा है कि विजय वडेट्टीवार के नेतृत्व में 19 पार्षद दिल्ली पहुंचे हैं. जहां वे केसी वेणुगोपाल से मिलेंगे. बताया जा रहा है कि यहां पर धनोरकर और वडेट्टीवार के बीच मामले को सुलझाने के लिए अंतिम फैसला लिया जाएगा.   

ये भी पढ़ें- आसमान में दहाड़ेगी भारत की मिसाइल, DRDO ने SFDR टेक्नोलॉजी का किया सफल परीक्षण; कांप जाएंगे दुश्मन  

Add Zee News as a Preferred Source

 

कांग्रेस के सामने चुनौती 

बता दें कि 10 फरवरी 2026 को चंद्रपुर मेयर पद के लिए चुनाव होगा, लेकिन इस बीच यह प्रश्न खड़ा हो गया है कि अगर कांग्रेस ग्रुप के रजिस्ट्रेशन को लेकर लंबित पड़ा विवाद सरकार नहीं सुलझा पाती है तो कांग्रेस के जिन नगरसेवकों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है वे वोट दे पाएंगे या नहीं. बता दें कि कांग्रेस पार्टी के कॉर्पोरेटर वडेट्टीवार और धानोरकर ग्रुप में बंटे हैं. धनोरकर के पास 7 और  वडेट्टीवार के पास 20 कॉर्पोरेटर है.  

ये भी पढ़ें- चिकन नेक के नीचे होगा ‘फौलाद का कवच’, 40 किमी लंबी रेल सुरंग बनाएगी मोदी सरकार, दुश्मनों के मंसूबे होंगे फेल 

 

नोटिस को लेकर विवाद 

वडेट्टीवार ग्रुप के कॉर्पोरेटर राजेश अडूर की ओर से कांग्रेस पार्टी के सभी 27 कॉर्पोरेटर की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक नोटिस धानोरकर ग्रुप के कॉर्पोरेटर को देने के बदले उनके घर पर नोटिस के रूप में चिपका दिया गया. इसको लेकर भी काफी विवाद खड़ा हुआ. बता दें कि बीते दिनों वडेट्टीवार के समर्थक 17-18 पार्षद नागपुर जा रहे थे, जहां से कुछ नकाबपोश लोगों की ओर से उन्हें उतारने की कोशिश की गई. धक्का-मुक्की के बाद मामला शांत हुआ.