News in Brief

Holi Special Train: गांव से हजारों किमी दूर रहने वाले लोग होली के त्योहार पर अपने गांव-घर जाते हैं. कुछ लोग फ्लाइट के जरिए ये सफर करते हैं जबकि कुछ लोग ट्रेनों का सहारा लेते हैं. ऐसे में सरकार ने प्रवासियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. भारतीय रेलवे इस बार होली के पर्व के दौरान  यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे 1410 से ज्यादा होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. जरूरत के मुताबिक ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर करीब 1500 तक की जाएगी.

बता दें कि सभी होली स्पेशल ट्रेनें मार्च महीने में संचालित होंगी,  होली 2025 के दौरान रेलवे ने कुल 1144 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाई थीं. इसे लेकर रेलवे का कहना है कि भारतीय रेलवे का कहना है कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु संचालन उसकी प्राथमिकता है. 

जोन-वाइज होली स्पेशल ट्रेनें

Add Zee News as a Preferred Source

  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR): 285 ट्रेनें (सबसे ज्यादा)
  • वेस्टर्न रेलवे (WR): 231 ट्रेनें
  • सेंट्रल रेलवे (CR): 209 ट्रेनें
  • साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR): 160 ट्रेनें
  • नॉर्दर्न रेलवे (NR): 108 ट्रेनें
  • नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (NWR): 71 ट्रेनें
  • नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR): 66 ट्रेनें
  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (NER): 62 ट्रेनें
  • ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR): 62 ट्रेनें
  • साउथ वेस्टर्न रेलवे (SWR): 47 ट्रेनें
  • वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR): 43 ट्रेनें
  • साउदर्न रेलवे (SR): 39 ट्रेनें
  • साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR): 15 ट्रेनें
  • कोंकण रेलवे (KR): 9 ट्रेनें
  • नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR): 2 ट्रेनें

लाखों लोगों की बची जान
रेलवे को लेकर सदन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देशभर में सभी अनमैन्ड रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया है. इस फैसले से रेलवे दुर्घटनाओं में बड़ी कमी आई है और लाखों लोगों की जान बचाई जा सकी है. इतना ही नहीं आगे कहा कि 2014 से पहले इम्लीमेंटेशन की बातें होती थीं, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाली दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते थे, यहां तक कि स्कूल बस हादसों में बच्चों की मौत की खबरें आती थीं.