News in Brief

Pariksha pe Charcha 9th Edition: करोड़ों छात्र बीते कई दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ की प्रतीक्षा कर रहे थे. छात्रों का यह इंतजार शुक्रवार सुबह समाप्त हो गया. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार 6 फरवरी की सुबह 10 बजे छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ की. ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने परीक्षा से जुड़े तनाव और घबराहट को पीछे छोड़ परीक्षा की तैयारी पर प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन हासिल किया. ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कई मामलों पर खुलकर बात की. इसी बीच उन्होंने अपनी उम्र का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया, जो सुनकर सब हंस पड़े, लेकिन यह किस्सा खूब चर्चा में है. समझते हैं पूरी कहानी.

’25 साल अभी बाकी हैं’, बयान की शुरुआत कैसे हुई?
दरअसल, परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी छात्रों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे. इसी बीच उन्होंने अपने जन्मदिन (17 सितंबर) का जिक्र किया. पीएम मोदी ने अपनी उम्र पर मजाकिया अंदाज में कहा, “अभी मेरे जन्मदिन पर 17 सितंबर को एक नेता ने फोन किया और कहा कि आपके 75 साल हो गए, तो मैंने उसे कहा कि 25 अभी बाकी हैं. मैं बीते हुए को नहीं, बल्कि बचे हुए को गिनता हूं.” ये बात सुनकर सब हंस पड़े, लेकिन इसमें गहरा संदेश था – जीवन में आगे देखो, पीछे नहीं.

75 की उम्र और बीजेपी की परंपरा
 25 साल अभी बाकी है, यही लाइन अब चर्चा का केंद्र बन गई है. इस लाइन को पीएम मोदी ने भले ही बच्चों से बातचीत में कही हो लेकिन इसके मायने बहुत निकाले जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी में 75 साल की उम्र को लेकर पहले भी बहस होती रही है. कई वरिष्ठ नेताओं के सक्रिय राजनीति से पीछे हटने के उदाहरण सामने आ चुके हैं. ऐसे में पीएम मोदी का यह बयान सिर्फ व्यक्तिगत सोच नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह बयान उन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश है, जो पीएम मोदी के भविष्य को लेकर लगाई जा रही थीं. ‘25 साल अभी बाकी हैं’ कहकर उन्होंने यह संकेत दिया कि उनका फोकस अतीत की उपलब्धियों पर नहीं, बल्कि आने वाले दशकों की योजनाओं पर है. 

स्किल और मार्क्स: दोनों का बैलेंस जरूरी
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कई सारे मामलों पर बात की. एक छात्र ने पूछा कि स्किल ज्यादा इंपॉर्टेंट है या मार्क्स? पीएम ने हंसते हुए जवाब दिया कि जिंदगी में हर चीज में संतुलन रखो, वरना गिर जाओगे. उन्होंने बताया कि स्किल दो तरह की होती हैं – लाइफ स्किल और प्रोफेशनल स्किल. लेकिन बिना पढ़ाई और ऑब्जर्वेशन के स्किल कहां से आएगी? ज्ञान तो बेस है सबका. पीएम ने छात्रों को सलाह दी कि मां-बाप, टीचर या दोस्त जो कहें, सुनो, लेकिन खुद पर सबसे ज्यादा भरोसा रखो. परीक्षा के टिप्स पर ध्यान दो, लेकिन दबाव मत लो. उन्होंने ये भी कहा कि शिक्षकों को छात्रों की स्पीड से एक कदम आगे रहना चाहिए. लक्ष्य ऐसा रखो जो पहुंच में हो, लेकिन आसानी से पकड़ में न आए – ये रखेगा तुम्हें मोटिवेटेड.

इंटरनेट का इस्तेमाल: समय बर्बाद मत करो
भारत में इंटरनेट सस्ता है, लेकिन समय कीमती. पीएम ने छात्रों को चेताया कि सोशल मीडिया पर घंटों मत बिताओ. सही इस्तेमाल करो – सीखने के लिए, न कि स्क्रॉलिंग में. पीएम ने कहा, “इंटरनेट सस्ता है, लेकिन इंटरनेट पर अपना किमती समय बिल्कुल भी बर्बाद न करें.” ये बात आज के जमाने में हर युवा को याद रखनी चाहिए.

जीवन के सबक: सपने देखो, लेकिन कर्म करो
पीएम ने बताया कि पहले बड़े परिवारों या बड़े स्कूलों के बच्चे ही टॉप करते थे, लेकिन अब छोटे गांवों से भी टैलेंट निकल रहा है. उन्होंने ब्लाइंड क्रिकेट टीम की लड़कियों का उदाहरण दिया, जिन्होंने दिव्यांग होने के बावजूद जीत हासिल की. उनकी कहानी सुनकर पीएम की आंखों में आंसू आ गए. संदेश साफ था – कंफर्ट जोन में मत रहो, चुनौतियां जीवन बनाती हैं. सपने देखना जरूरी है, लेकिन सिर्फ सपनों में खो मत जाना. जीवन में कर्म को प्रधान रखो.

पीएम के टॉप 5 एग्जाम मंत्र थे: परीक्षा को उत्सव मानो, खुद से कंपटीशन करो, डिजिटल फास्टिंग करो, मुश्किल काम पहले निपटाओ, और एग्जाम वॉरियर बनो, रट्टू तोता नहीं. ये मंत्र न सिर्फ परीक्षा के लिए, बल्कि पूरी जिंदगी के लिए काम आएंगे.ये कार्यक्रम छात्रों को नई ऊर्जा दे गया. पीएम की बातें सुनकर लगता है कि सफलता का राज सिर्फ मेहनत नहीं, स्मार्ट तरीके से जीना है. अगर आप भी छात्र हैं या पैरेंट्स, तो ये टिप्स अपनाएं. 

पीएम मोदी के टॉप 5 एग्जाम मंत्र – ये गांठ बांध लो
परीक्षा को उत्सव मानो, बोझ नहीं.  
खुद से कंपटीशन करो, दूसरों से नहीं.  
डिजिटल फास्टिंग करो (स्क्रॉलिंग कम.).  
मुश्किल काम पहले निपटाओ.  
एग्जाम वॉरियर बनो, रट्टू तोता मत बनो.

ये मंत्र न सिर्फ परीक्षा के लिए, बल्कि पूरी जिंदगी के लिए काम आएंगे.ये कार्यक्रम छात्रों को नई ऊर्जा दे गया. पीएम की बातें सुनकर लगता है कि सफलता का राज सिर्फ मेहनत नहीं, स्मार्ट तरीके से जीना है. अगर आप भी छात्र हैं या पैरेंट्स, तो ये टिप्स अपनाएं.