US foreign policy: दुनिया में 7 महाद्वीप और 195 देश हैं. ये तो आपको पता होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, नॉर्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका समेत सभी महाद्वीपों पर कैसे अमेरिकी सिक्का (डॉलर और हथियारों की पावर) चलाना चाहते हैं यानी धौंस जमाना चाहते हैं. अगर नहीं तो आईए हम आपको बताते हैं कैसे. हालांकि ट्रंप जो कर रहे हैं वो नया नहीं है, पहले भी अमेरिकी राष्ट्रपति कोई ट्रंप से कुछ कम तो कोई कुछ ज्यादा सब अमेरिका की छवि ‘दुनिया के दारोगा’ वाली बना चुके हैं.
दुनिया को समझिए
सबसे बड़ा एशिया, जहां 48 देश और दुनिया की 79% आबादी का घर है. अफ्रीका (54 देश और 16% आबादी). उत्तरी अमेरिका (23 देश), दक्षिण अमेरिका (12 देश), यूरोप ( कुल 48, यूरोपियन यूनियन के 27 देश). ऑस्ट्रेलिया (14 देश सबसे कम आबादी). अंटार्टिका में मानव बस्ती है पर देश नहीं है.
अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया को कैसे देखते हैं? 2 ‘ट्रंप’ कार्ड
हर देश की अपनी विदेश नीति होती है जिसे वहां के राष्ट्राध्यक्ष को अपने हिसाब से तय करने का अधिकार होता है. वैसे भी हर देश के दूसरे देश में एंबेसडर होते हैं. अमेरिका का जलवा अलग है. इसलिए उसके अपने अलग फंडे हैं. ट्रंप के कहे या अमेरिका के देशों से इतर उनके मिडिल ईस्ट में अलग दूत हैं और अन्य हिस्सों में अलग. जैसे सर्जियो गोर तैनात हैं नई दिल्ली में, लेकिन साउथ एशिया की खबरों के लिए एकमात्र वही ट्रंप के आंख और कान हैं. अमेरिकी राष्ट्रपतियों की ताकत के दो राज हैं- डॉलर और उनके हथियार. आज भी दुनिया का 50 फीसदी से ज्यादा कारोबार अमेरिकी मुद्रा यूएस डॉलर में होता है. इसलिए वो दुनिया की नंबर वन सुपररिच इकॉनमी है. दूसरा अमेरिका के राष्ट्रपति अपने हथियारों के दम पर दुनिया पर अपनी धौंस जमाते हैं.
कैरेट एंड स्टिक
‘Carrot and Stick’ एक कहावत है. जिसका मतलब कैरेट यानी गाजर यानी मिठास रूपी इनाम या छड़ी रूपी यानी दंड के तौर पर निकाला जाता है. टैरिफ की बात करें तो दूसरे देशों और उनके नेताओं के बयानों को छोड़िए अमेरिका के अंदर ट्रंप की धुरविरोधी डेमोक्रेट्स पार्टी के तमाम नेता ट्रंप के काम काज के तरीके को इससे जोड़ते हैं. ट्रंप पहले गाजर (इनाम) का लालच दिखाते हैं, बात मानी तो ठीक नहीं तो डंडे का डर. स्टिक जैसी वेनेजुएला पर चली.
उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका की बात करें तो दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में 12 स्वतंत्र देश हैं. ब्राजील, वेनेजुएला, बोलीविया, कोलंबिया, अर्जेंटीना, चिली, इक्वाडोर, गुयाना, पैराग्वे, पेरू, सूरीनाम, उरुग्वे. वहीं कुछ विदेशी आश्रित क्षेत्र जैसे फ्रेंच गुयाना भी यही हैं.
ब्राजील की राजनीतिक स्थिति- ट्रंप की आंख की किरकिरी लूला
साउथ अमेरिका में क्षेत्रफल की दृष्टि से देखें तो ब्राजील सबसे बड़ा है. ब्राजील अमेजन वर्षावनों के लिए मशहूर है. दुनिया का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक ब्राजील के लोगों में फुटबॉल के प्रति दीवानगी है. ये साउथ अमेरिका का एकमात्र पुर्तगाली भाषी देश है. ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डा सिल्वा को ट्रंप जरा भी पसंद नहीं करते.
लूला भी कम नहीं है. वो अमेरिका के 50% टैरिफ से डरे बगैर कह चुके हैं कि वो व्यापारिक विकल्प तलाश चुके हैं. ट्रंप को समझना चाहिए कि वो दुनिया के शहंशाह नहीं है. टैरिफ की वजह उन्होंने ट्रंप के करीबी पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो पर तख्तापलट की साजिश रचने के लिए चलाए जा रहे मुकदमे को बताया.
वेनेजुएला की राजनीतिक स्थिति- ट्रंप की आंख की किरकिरी मादुरो
वेनेजुएला में ट्रंप अमेरिकी फौज को घेरकर तख्तापलट करा चुके हैं. तेल संपदा संपन्न वेनेजुएला के ऑयल रिजर्व को अपना बताकर उस पर रंगदारी या लेवी वसूलने का खुल्लम खुल्ला ऐलान कर चुके हैं. मादुरो के अरेस्ट के बाद, डेल्सी रोड्रिगेज कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं.
उत्तरी अमेरिका की सियासत और ग्रीनलैंड
उत्तरी अमेरिका में 23 देश हैं. सबसे बड़ा कनाडा है, फिर यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका. दोनों मिलकर पूरे महाद्वीप का 80 % भूभाग कवर करते हैं. डोनाल्ड ट्रंप वैसे भी कनाडा को यूएस का 51वां राज्य घोषित कराने यानी उसके विलय की मंशा जता चुके हैं. ग्रीनलैंड वैसे तो ये भौगोलिक रूप से आर्कटिक क्षेत्र में स्थित है. ये दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है. यहां करीब 55000 हजार लोग रहते हैं. इसे भौगोलिक रूप से नॉर्थ अमेरिका की ओर देखा जाता है. राजनीतिक तौर पर डेनमार्क का स्वायत्त क्षेत्र है. ट्रंप को अब ये भी चाहिए. इसके लिए वो यूरोप को धमका चुके हैं.
सेंट्रल अमेरिका
यहां 7 देश हैं. – कोस्टा रिका, अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, निकारागुआ, पनामा और बेलीज. यहां फिलहाल कोस्टारिका सबसे ज्यादा सुर्खियों में है.
कोस्टारिका की राजनीतिक स्थिति
कोस्टारिका खूबसूरत पहाड़ों और तटों के लिए मशहूर है. लॉरा फर्नांडेज अभी सबसे युवा राष्ट्रपति बनी हैं. वो रैली में करप्शन के खिलाफ बोल रहीं थी, तो माइक बंद करा दिया गया. वहां मौजूद जेन ज़ी की तालियों के बाद उन्हें फिर से बोलने का मौका मिला.
