News in Brief

Zee Real Heroes: भारत में बीते कुछ दशकों में बड़ा बदलाव आया, जिसमें देश के अनगिनत लोगों का योगदान है. देश के असली नायकों के योगदान को Zee News सलाम करता है. इनके सम्मान में ज़ी मीडिया ने ज़ी संवाद रियल हीरो (Zee Samvad Real Heroes) नामक कार्यक्रम में अवार्ड शो का आयोजन किया. इसके सत्र में मशहूर पर्यावरण संरक्षणवादी पूर्णिमा देवी बर्मन (Conservationist Purnima Devi Barman) ने भी हिस्सा लिया. पर्यावरण संरक्षण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं. उनके साथ सवाल-जवाब के सत्र की शरुआत गुल पनाग ने की. पूर्णिमा देवी बर्मन के साथ मंच पर मौजूद  ‘द केरला फेम’ एक्ट्रेस अदा शर्मा और गैलेंट के सीईओ मयंक अग्रवाल ने हिस्सा लिया.

‘पर्यावरण की पूर्णिमा’

गुल पनाग का सवाल- आपको कई अवार्ड मिले हैं. 2025 में आप ‘टाइम्स वुमन ऑफ द ईयर’ चुनी गई.  2007 में आपने जो अभियान शुरू किया फिर आपने 20 हजार महिलाओं की फौज खड़ी कर दी. कैसे किया?

पूर्णिमा देवी बर्मन- इस मुद्दे पर ध्यान दिलाने और मुझे बुलाने के लिए आभार. आप सब मुझे पूर्णिमा न कहें, मैं आप सबके बीच हरगिला पक्षी बनकर आई हूं. हरगिला आर्मी की शुरुआत 19 साल पहले हुई. आज हमारे साथ 20 हजार से ज्यादा लोग हैं. आज विलुप्तप्राय श्रेणी में पहुंचे पक्षी हरगिला को बचाने का काम जन आंदोलन बन गया है. आज इनकी तादाद 1800 से ज्यादा हो गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source