Zee Real Heroes Award 2026: मुंबई में आज 6 फरवरी 2026 को ‘ जी संवाद विद रियल हीरोज’ के चौथे एडीशन का आयोजन किया जा रहा है. इस इवेंट में राजनीति, एंटरटेनमेंट और खेल जगत के कई सेलेब्रिटी पहुंचे. इस इवेंट को गीतकार मनोज मुंतशिर की ओर से होस्ट किया गया. मंच में उनके साथ योग गुरु रामदेव भी पहुंचे. उन्होंने भारत-अमेरिका के व्यापार समझौते और बदलते वर्ल्ड ऑर्डर समेत कई मुद्दों पर बातचीत की. बाबा रामदेव ने विपक्ष पर भी निशाना साधा.
‘भारत के सामने शरणागत होना ही पड़ेगा…’
मनोज मुंतशिर ने बाबा रामदेव से हाल ही में भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को लेकर सवाल किया. इसपर बाबा रामदेव ने कहा,’ मैं इसे भारत की उपलब्धि नहीं भारत का सामर्थ्य मानता हूं. ट्रंप हो या दुनिया की कोई कितनी भी बड़ी ताकत हो भारत के सामने उसे शरणागत होना ही पड़ेगा. ये भारत के बाजार की ताकत है. ये भारत के करोड़ों लोगों की ताकत है और ये अमेरिका की मजबूरी भी है.’ उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप को अमेरिका में महंगाई कम करना है तो टैरिफ को कम करना उनकी मजबूरी भी है. यह भारत की मजबूती भी है. बाबा रामदेव ने कहा कि भारत को इग्नोर करके कोई सुपरपावर नहीं बन सकता और भारत ही अगला सुपरपावर है. इसलिए अगर वे पहले शरणागत हो जाते हैं तो हम उन्हें द्ववार पर रखेंगे.
50 से 18 परसेंट टैरिफ भारत की विजय है?
बाबा रामदेव ने कहा कि भारत जिस दिशा में बढ़ रहा, कुछ लोग जो अभी बालक हैं और राजनीति बचकानी हरकत करते हैं या जिनके पास भारत को लेकर विजन नहीं है वे आत्म विश्लेषण करते हैं, लेकिन भारत जिस गति से प्रगति कर रहा है चाहे वो एग्रीकल्चर सेक्टर हो, मैनुफैक्चरिंग या साइंस-टेक्नोलॉजी, इनोवेशन या इनवेंशन पर आधारित नए क्रिएशन हो या चाहे पूरी दुनिया को हेल्थ-एजुकेशन हो या आने वाले रिसर्च भारत की आने वाली समय में भागीदारी होगी. उन्होंने कहा नेचुरिल रिसोर्सेज, लैंड, साइंस, जलवायु, ज्ञान और सांस्कृतिक दृष्टि से और मेहनत-पुरुषार्थ में भी भारत आगे है. इस पराक्रम और पुरुषार्थ के आगे ट्रंप-अमेरिका क्या पूरी दुनिया को नतमस्तक होना पड़ेगा.
विपक्ष कह रहा है कि भारत घुटने देगा
मनोज मुंतशिर ने बाबा रामदेव से पूछा कि विपक्ष ने कहा कि भारत ने घुटने टेक दिए और भारत से जुड़ा हर फैसला ट्रंप लेंगे. इस पर बोलते हुए रामदेव ने कहा कि अगर ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाया तो घटाएंगे वह भी. वहीं पीएम मोदी धैर्य से काम ले रहे हैं क्योंकि ट्रंप कभी भी पलट सकते हैं. रामदेव ने कहा कि ट्रंप को खबरों में रहने की बीमारी है. उन्होंने कहा कि अब वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है और इसमें भारत को चीन के साथ बैलेंस करके चलना होगा.
