News in Brief

PM Modi: पीएम मोदी आज मलेशिया दौरे पर जाएंगे, जिसपर देशभर की निगाहें टिकी है. अमेरिका से ट्रेड डील के बीच पीएम ये दौरा करने जा रहे हैं.  पीएम मोदी इस दौरे के जरिए डिफेंस सेक्टर में एक बड़ा स्टेप उठा सकते हैं. पीएम के दौरे से पहले विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी (ईस्ट) पेरियासामी कुमारन ने कहा था कि भारत मलेशिया को डोर्नियर विमान बेचने, स्कॉर्पीन पनडुब्बियों के मिडलाइफ अपग्रेड सहित डिफेंस से जुड़े कई मसलों पर बातचीत का विचार बना रहा है.

डिफेंस सेक्टर में होगी बड़ी डील!
पीएम के दौरे को लेकर पी कुमारन ने कहा था कि जहां तक ​​डिफेंस सहयोग की बात है, तो इसमें बहुत उम्मीदें हैं, हम डोर्नियर एयरक्राफ्ट की बिक्री पर विचार कर रहे हैं. मलेशिया के पास भी स्कॉर्पीन सबमरीन हैं. वे खासकर मिडलाइफ अपग्रेड, रेट्रोफिटिंग के मामले में सहयोग करने के मौके देख रहे हैं. इसके अलावा कहा कि भारत और मलेशिया दोनों के पास SU-30 एयरक्राफ्ट हैं. हमने मॉडिफिकेशन, अपग्रेडेशन और मिडलाइफ मेंटेनेंस के लिए प्रपोजल दिए हैं. सेक्रेटरी (ईस्ट) ने भारतीय शिपयार्ड द्वारा नेवल प्लेटफॉर्म की संभावित सप्लाई की ओर भी इशारा किया और इस पर डेवलपमेंट की उम्मीद जताई.

बढ़ रहे हैं डिफेंस रिलेशन
इसके अलावा पी कुमारन ने स्पेशल मीडिया ब्रीफिंग में कहा हम इंडियन शिपयार्ड से नेवल प्लेटफॉर्म की सप्लाई के पोटेंशियल पर भी गौर कर रहे हैं. भारत-मलेशिया के डिफेंस रिलेशन पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़े हैं. पिछली बाइलेटरल ब्रीफ में, MEA ने बताया था कि 1993 में साइन किया गया डिफेंस कोऑपरेशन पर MoU दोनों देशों के बीच डिफेंस संबंधों की नींव है, जो मौजूदा बाइलेटरल सहयोग के दायरे को बढ़ाकर जॉइंट वेंचर, जॉइंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, प्रोक्योरमेंट, लॉजिस्टिक और मेंटेनेंस सपोर्ट और ट्रेनिंग को शामिल करने की इजाजत देता है.

Add Zee News as a Preferred Source

हेल्थकेयर का कर सकते हैं रिव्यू
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा अगस्त 2024 में मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप स्तर पर ले जाने के 1.5 साल बाद हो रही है. पीएम यहां पर इंडिया-मलेशिया कॉम्प्रिहेंसिव के तहत स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप, खासकर ट्रेड, इन्वेस्टमेंट, डिफेंस, सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी, एजुकेशन, हेल्थकेयर प्रोग्रेस का रिव्यू करेंगे.

मलेशिया दौरे से पहले पीएम ने कही ये बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया दौरे पर रवाना होने से पहले बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि मैं मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत व व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मैं आज अपने दोस्त प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के न्योते पर मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जा रहा हूं. भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के सालों में लगातार प्रगति हुई है. मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं.