News in Brief

Mumbai New Mayor: मुंबई के मेयर को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही थी. रिजल्ट के पहले और बाद यही बयान दिया जा रहा था कि मुंबई का मेयर मराठी होगा, आखिरकार बीजेपी ने मेयर कैंडिडेट घोषित कर दिया है. भाजपा नेता और कॉर्पोरेटर रितु तावड़े को मुंबई मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है. इसकी औपचारिक घोषणा मुंबई बीजेपी अध्यक्ष ने की. आइए जानते हैं कि कौन हैं रितु तावड़े और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा है. 

नगर निगम का है बड़ा अनुभव
रितु तावड़े की बात करें तो उन्हें नगर निगम के बारे में काफी ज्यादा अनुभव है, उन्होंने कई बार पार्षद के तौर पर काम किया है. तावड़े पहली बार 2012 में वार्ड नंबर 127 से चुनी गईं, बाद में 2017 में घाटकोपर में वार्ड नंबर 121 से चुनी गईं और 2025 के चुनावों में वार्ड नंबर 132 से जीतीं. वह मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं. पार्टी और संगठन में लंबे अनुभव के चलते रितु तावड़े को पहले से ही मेयर पद की मजबूत दावेदार माना जा रहा था. सबसे खास बात ये है कि मराठा समुदाय से होने के बावजूद उन्होंने गुजराती बहुल वार्ड में अपनी अच्छी पकड़ बनाई है.

जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़
साल 2012 में कांग्रेस छोड़कर उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था. BJP के जानकारों की मानें तो तावड़े ग्रासरूट लेवल पर काफी एक्टिव हैं और उन्हें पब्लिक इश्यूज से निपटने का बहुत एक्सपीरियंस है. वह लोकल लोगों से जुड़ने के लिए भी मशहूर हैं. तावड़े के रूप में BJP को पहली बार मुंबई में अपना मेयर मिलने वाला है.

Add Zee News as a Preferred Source

महायुति गठबंधन का पलड़ा है भारी
मेयर पद के लिए मतदान 11 फरवरी को होगा. 227 सदस्यीय बृहन्मुंबई महानगर पालिका में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. पार्टी को कुल 89 सीटें मिली हैं. उसके सहयोगी एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने 29 सीटें हासिल की हैं. BMC में BJP-शिवसेना गठबंधन को 118 सीटों के साथ साफ बढ़त मिली हुई है, जो बहुमत के 114 के आंकड़े से चार ज्यादा है. इसके अलावा नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के पास तीन सीटें हैं और इसकी संख्या जोड़ने पर महायुति की संख्या 121 हो जाएगी. हालांकि NCP सत्ताधारी गठबंधन का सदस्य है लेकिन उसने BMC चुनाव अलग से लड़ा था.