News in Brief

BJP councillor ritu tawde elected: भाजपा पार्षद ऋतु तावडे बृहन्मुंबई महानगरपालिका की मेयर प्रत्याशी चुनी गई हैं. डिप्टी मेयर पद के लिए महायुति ने शिवसेना के संजय घाड़ी को उम्मीदवार बनाया है. नाम घोषित होने के बाद दोनों नेताओं ने मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में ऋतु तावडे ने कहा, “मैं घाटकोपर के लोगों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझे चुनकर यहां भेजा है. मेरी पहली प्राथमिकता मेरा वार्ड है. मेरे वार्ड के लोगों और मुंबई के हर नागरिक की सेवा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी.”

उन्होंने अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों को मुंबई से बाहर करने का भाजपा का संकल्प दोहराया है. ऋतु तावडे ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में साफ तौर पर लिखा है कि जो बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां आकर फुटपाथों पर कब्जा कर चुके हैं, हम उन पर जरूर कार्रवाई करेंगे.”
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि मुंबईकरों ने अपना मेयर चुना है. उन्होंने वोट दिया है कि मुंबई के विकास का नेतृत्व कौन सी पार्टी करेगी. जैसा कि हमने बार-बार कहा है, ‘मेयर के पद के लिए उसे मौका दें जो जय श्री राम कहता हो.’ मुंबईकरों ने यह बात सुनी और हमें म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में साफ बहुमत दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि ऋतु तावड़े की पहचान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है. उन्होंने पहली बार 2012 में वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीता था. इसके बाद, 2017 के बीएमसी चुनाव में वार्ड नंबर 121 से दोबारा चुनी गईं. 2026 बीएमसी चुनाव जो 15 फरवरी को हुआ था, में वह वार्ड नंबर 132 से चुनी गई थीं. इससे पहले वह बीएमसी एजुकेशन कमेटी की चेयर चेयरपर्सन रह चुकी हैं. वह पहले कांग्रेस में थीं; उन्होंने 2012 में भाजपा का दामन थामा था.
वहीं, संजय घाड़ी मनसे चीफ राज ठाकरे के करीबी माने जाते हैं. वह पार्टी की स्थापना के समय से ठाकरे के साथ रहे, लेकिन बाद में शिवसेना का दामन थाम लिया.

ये भी पढ़ें: अगर मर्यादा टूटी, लोकतंत्र की आत्मा ढह जाएगी… लोकसभा में भड़के स्पीकर ओम बिरला, सांसदों को पढ़ाया पाठ