Rose Day 2026: नए साल का दूसरा महीना यानी फरवरी आते ही हवाओं में प्यार की घुलावट महसूस होने लगती है. एक तरफ जहां मौमस में हरियाली छाने लगती है तो इसी महीने में आने वाले वेलेंटाइन वीक की रौनक अलग ही होती है. 7 फरवरी से दुनिया भर में शुरू होने वाले वेलेंटाइन वीक (Valentine’s Week 2026) का आगाज हो गया है. इस खास वीक के पहले दिन को रोज डे (Rose Day 2026) के रूप में मनाया जाता है जहां शब्द या फिर मैसेज नहीं बल्कि गुलाब के फूलों की खुशबू दिल के जज्बात बयां करते हैं.
क्यों खास है आज का दिन?
वेलेंटाइन वीक के पहले दिन मनाया जाने वाले रोज डे सिर्फ प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि हर उस रिश्ते के लिए खास है जिसे आप शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं. आज के दिन लोग अपने प्रेमी, दोस्तों, करीबियों और पार्टनर को अलग-अलग रंगों के गुलाब देकर अपने जज्बात बयां करते हैं. जहां लाल गुलाब प्रेम का प्रतीक है तो वहीं पीला गुलाब दोस्ती और सफेद गुलाब शांति या फिर नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.
आंकड़ों में गुलाब का दम
वेलेंटाइन वीक के पहले दिन रोड पर लोगों के लिए खास बनने वाले गुलाब की भी अपनी ही अलग कहानी है. गुलाब की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेले भारत में ही गुलाब का उत्पादन हर साल 276,720 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है. इसमें सबसे टॉप पर है उत्तर प्रदेश जहां हर साल 66,410 मीट्रिक टन गुलाब खुलते हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां 66,170 मीट्रिक टन गुलाब खिलते हैं.
वैसे तो गुलाब की मांग हर समय बाजारों में रहती है. लेकिन वेलेंटाइन डे के मौके पर प्यार के प्रतीक के रूप में गुलाब की मांग पूरी दुनिया में बढ़ जाती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके हाथ में जो सुंदर गुलाब है वह देश के किस हिस्से से आया है? हाल ही में जारी आंकड़ों 2023-24 की बात करें तो भारत में गुलाब के उत्पादन को लेकर एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है.
कुल उत्पादन का आंकड़ा
भारत में गुलाब की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. साल 2023-24 के दौरान भारत का कुल गुलाब उत्पादन 276,720 मीट्रिक टन हुआ है. जो बताता है कि भारत फूलों की खेती के मामले में एक मजबूत स्थिति में है.
गुलाब उत्पादन में आगे रहने वाले राज्य
1. उत्तर प्रदेश: 66,410 मीट्रिक टन के साथ यह देश का सबसे बड़ा गुलाब उत्पादक राज्य है.
2. तमिलनाडु: दक्षिण भारत का यह राज्य 66,170 मीट्रिक टन के साथ दूसरे स्थान पर है.
3. मध्य प्रदेश: 43,860 मीट्रिक टन उत्पादन के साथ तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है.
4. छत्तीसगढ़: 42,010 मीट्रिक टन
5. गुजरात: 41,320 मीट्रिक टन
6. कर्नाटक: 10,860 मीट्रिक टन
ये भी पढे़ंः पहाड़ों में ‘सूखी सर्दी’ का कहर! देर से आई बर्फ ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता…
कम उत्पादन वाले राज्य
इस लिस्ट में सबसे नीचे त्रिपुरा का नाम है, जहां केवल 350 मीट्रिक टन गुलाब का उत्पादन होता है. साथ ही हरियाणा 1,920 मीट्रिक टन, उत्तराखंड 500 मीट्रिक टन और तेलंगाना 3,320 मीट्रिक टन भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं.
ये भी पढे़ंः भारत-US ट्रेड डील पर भड़की कांग्रेस, जयराम रमेश ने PM मोदी पर कसा तंज
