Kritika Kamra Gaurav Kapur Planning For Marriage: शोबिज के नए लव बर्ड्स कृतिका कामरा और गौरव कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि कृतिका और गौरव इस साल सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे है. साल 2026 में कपल डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं. हालांकि अभी तक कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.
मार्च-अप्रैल में हो सकती शादी
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ ने सोर्स के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि ‘कृतिका और गौरव साथ में काफी खुश हैं और अच्छी लाइफ बिता रहे हैं. अब कपल अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं. वह मार्च के आखिरी दिनों में या अप्रैल के पहले हफ्ते में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं.’ इस शादी में कपल का परिवार और दोस्त शामिल होंगे.
मुंबई में होगा रिसेप्शन!
सोर्स के मुताबिक, कृतिका और गौरव मुंबई में सात फेरे लेंगे. फिलहाल वो शादी की रस्मों की तैयारी में जुटे हुए हैं. कपल ने अभी तक सभी फंक्शन के बारे में कुछ खुलासा नहीं किया है कि वह क्या-क्या करेंगे. हालांकि मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए रिसेप्शन जरूर होगा.
दोनों की उम्र में 7 साल का फासला
बता दें कि कपल ने दिसंबर में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. कृतिका कामरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और इसके साथ कैप्शन में ‘ब्रेकफास्ट विद’ लिखा हुआ था. इस पोस्ट पर हर किसी ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया था. मालूम हो कि गौरव कपूर की पहली शादी कीरत भट्टल से हुई थी और 7 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया था. वहीं कृतिका की बात करें तो वो पहले करण कुंद्रा संग रिलेशनशिप में थीं. गौरव कृतिका से उम्र में 7 साल बड़े है.
