News in Brief

माता वैष्णो देवी के दरबार में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार को बड़े फैसलों का पिटारा खोल दिया. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में बोर्ड ने यात्रा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की. एक अधिकारी के प्रवक्ता ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार को तीर्थयात्रियों के लिए बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति व्यक्ति करने की मंज़ूरी दी.

बैठक में लिए गए फैसलों का मकसद साफ है. श्रद्धालुओं की यात्रा को पहले से ज्यादा सुरक्षित, सुगम और आरामदायक बनाना. सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने से लेकर यात्रियों की सुविधाओं में सुधार तक, हर पहलू पर ध्यान दिया गया है, ताकि माता के दरबार तक पहुंचने का सफर भक्तों के लिए सुकून भरा अनुभव बन सके. श्रद्धालुओं के लिए राहत और सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए श्राइन बोर्ड ने एक अहम फैसला लिया है. अब यात्रा के दौरान मिलने वाला बीमा कवर दोगुना कर दिया गया है.

5 लाख से 10 लाख हुई बीमा राशि
अब तक श्रद्धालुओं को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर दिया जाता था, लेकिन नए फैसले के तहत इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है. श्राइन बोर्ड का यह कदम यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है. इस फैसले का सीधा फायदा माता के दरबार में आने वाले लाखों भक्तों को मिलेगा. अब हर श्रद्धालु यह जानकर यात्रा करेगा कि किसी भी अनहोनी की स्थिति में उसे पहले से कहीं बेहतर सुरक्षा कवच मिल रहा है. बोर्ड के इस निर्णय से न सिर्फ यात्रियों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि यात्रा को और अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने में भी मदद मिलेगी.
        
एक ही स्थान से संचालित होंगी हेलिकॉप्टर यात्राएं
श्रद्धालुओं की यात्रा को और आसान बनाने के लिए श्राइन बोर्ड ने एक और अहम फैसला लिया है. अब माता वैष्णो देवी और शिव खोरी दोनों प्रमुख तीर्थस्थलों के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं एक ही स्थान से संचालित की जाएंगी. हट्ट गांव में तैयार किए गए नए हेलीपैड से दोनों धामों के लिए उड़ानें शुरू होंगी. इस फैसले से खास तौर पर उन भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी, जो एक ही यात्रा में माता वैष्णो देवी और शिव खोरी दोनों के दर्शन की योजना बनाते हैं. अब उन्हें अलग-अलग जगहों से हेलिकॉप्टर पकड़ने की झंझट नहीं होगी, जिससे समय और सुविधा दोनों की बचत होगी. यह फैसला तीर्थ यात्रियों के अनुभव को पहले से कहीं ज्यादा सुगम और आरामदायक बनाने की दिशा में एक बड़ा ‘गेम-चेंजर’ माना जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ेंः भयानक आवाजें, सफेद साड़ी में ट्रैक पर दौड़ती महिला, देश का सबसे डरावना रेलवे स्टेशन