मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यक्रम में मोहन भागवत से पूछा गया कि वीर सावरकर को भारत रत्न देने में देरी क्यों हो रही है? संघ प्रमुख ने कहा कि उस समिति में मैं नहीं हूं लेकिन कोई मिला तो मैं पूछूंगा. लोग भी कन्फ्यूज हैं कि 11 साल से भाजपा सत्ता में है, दो बार पूर्ण बहुमत मिला था तो संघ की इच्छा पूरी क्यों नहीं हो पाई? आखिर भारत रत्न देने की सिफारिश कौन करता है? भागवत ने कहा है कि स्वातंत्र्य वीर सावरकर को भारत रत्न मिला मिला तो उस सम्मान का गौरव बढ़ेगा. इस पर खूब तालियां बजीं. भागवत ने कहा कि बिना उस सम्मान के ही वो लाखों-करोड़ों हृदयों के सम्राट बने हैं. इस पर विपक्ष के नेताओं ने तंज कसा है. RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि तो भारत रत्न का गौरव आज तक किसी के लिए प्रतीक्षा कर रहा है क्या?
कौन दिलवा सकता है भारत रत्न: गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार 1954 से दिए जा रहे देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान को किसी को भी दिया जा सकता है. एक साल में अधिकतम तीन लोगों को दिया जा सकता है. जहां तक सिफारिश की बात है तो भारत रत्न के लिए सिफारिश सीधे प्रधानमंत्री खुद राष्ट्रपति से करते हैं. इसके लिए कोई औपचारिक सिफारिश की जरूरत नहीं होती है. आधिकारिक पेज देखिए.
मनोज झा ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि मोहन भागवत कैसे बयान देते हैं… विसंगतियों पर बात करिए, सरकार तो आप ही चला रहे हैं, बाकी सब तो कठपुतली हैं. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अब ये मोहन भागवत को दे दें या सावरकर को भारत रत्न दे दें. ये (भाजपा) किसी को भी भारत रत्न दे सकते हैं पर ये महापुरुषों का अपमान है.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On being asked why there is a delay in conferring Bharat Ratna to Veer Savarkar, RSS Chief Mohan Bhagwat says, “… If Swatantra Veer Savarkar is given Bharat Ratna, the prestige of Bharat Ratna will increase…”
(Source: RSS) pic.twitter.com/mciiyZDHq9
— ANI (@ANI) February 8, 2026
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि 2014 और 2019 में भाजपा की बहुमत की सरकार थी, 2024 में मिली जुली सरकार है फिर भी कोई विरोध नहीं करेगा लेकिन इन्होंने नाम का इस्तेमाल किया, अभी तक भारत रत्न नहीं दिया.
#WATCH दिल्ली: शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा, “वीर सावरकर को भारत रत्न की बात भाजपा ने भी बहुत बार की है। 2014 से इनकी सरकार है, वोट बटोरने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया है लेकिन जब भारत रत्न की बात आती है तो उसे दरकिनार किया… pic.twitter.com/lAxWQoS5hs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2026
सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा कि अगर सावरकर जी को भारत रत्न दिया जाए तो इससे पुरस्कार की गरिमा बढ़ेगी. सावरकर जी की गरिमा बढ़ाने के लिए पुरस्कृत करने की आवश्यकता नहीं है. जनता ने जो उपाधि दी है, उसे हम महत्वपूर्ण मानते हैं.
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कहा कि उन्होंने वीर सावरकर के लिए जो भावना जताई है, मुझे लगता है कि हर भारतीय वही भाव रखता है. वे (वीर सावरकर) भारत रत्न से बहुत ऊपर हैं लेकिन अगर उन्हें भारत रत्न मिलता है तो हर देशवासी के लिए यह गर्व की बात होगी.
