News in Brief

पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब में अब एक नया एंगल सामने आ गया है. रात में पब्लिशर ने बयान जारी किया कि किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है. दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ‘लीकर’ की तलाश शुरू की. सुबह होते ही जनरल नरवणे का पुराना ट्वीट सामने आ गया जिसमें उन्होंने पेंगुइन इंडिया (किताब के पब्लिशर) के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, ‘हैलो दोस्तो. मेरी किताब अब उपलब्ध है. लिंक फॉलो कीजिए. अच्छे से पढ़िए. जय हिंद.’ राहुल गांधी ने इस ट्वीट के हवाले से एक बार फिर सरकार और पब्लिशर को घेरा है. 10 फरवरी 20206 को सुबह 11 बजे खबर लिखे जाने तक यह ट्वीट डिलीट नहीं है. 

 fallback

राहुल गांधी आज संसद में आए तो पत्रकारों से बोले कि मेरे मोबाइल में आप नरवणे जी का ट्वीट देख लीजिए. मनोज नरवणे जी ने लिखा है- हैलो फ्रेंड्स. मेरी किताब उपलब्ध है. नरवणे जी ने इसे कब ट्वीट किया है, आप देख सकते हैं. मुझे आर्मी चीफ पर भरोसा है. कोई तो झूठ बोल रहा है. या पेंगुइन पब्लिशर झूठ बोल रहे हैं. दोनों सच्चाई नहीं कह सकते. 

Add Zee News as a Preferred Source

क्या इसके पीछे कोई षड्यंत्र है? राहुल ने कहा कि देखिएगा पेंगुइन की तरफ से कहा गया है कि किताब पब्लिश ही नहीं की गई है. जब बुक एमजॉन पर उपलब्ध है. जनरल नरवणे जी कह रहे हैं कि प्लीज मेरी बुक खरीदिए और पढ़िए. ये 2023 का ट्वीट है. मुझे पेंगुइन पर नहीं, आर्मी चीफ रहे जनरल नरवणे पर भरोसा है. 

पढ़ें: जनरल नरवणे की किताब पर सस्पेंस बढ़ा! पब्लिशर ने कहा- हमने छापी ही नहीं, ‘लीकर’ को कितनी सजा मिलेगी?

खबर अपडेट हो रही है…