Who is Pushyamitra shunga: भारत के इतिहास में पुष्यमित्र शुंग का नाम हमेशा विवादित रहा है. इनका नाम नालंदा को जलाने और बौद्ध मठों को उजाड़ने में आता रहता है. सोशल मीडिया पर ये बहस लगातार चलती रहती है. मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद सत्ता संभालने वाले पुष्यमित्र शुंग को अक्सर इन घटनाओं का जिम्मेदार बताया जाता है. आज हम पुष्यमित्र शुंग की पूरी जानकारी आपको डिटेल में बताएंगे.
कैसे हसिल की थी सत्ता?
पुष्यमित्र शुंग ने मौर्य साम्राज्य के अंतिम शासक बृहद्रथ की हत्या करके सत्ता हासिल की थी. वह ब्राह्मण और मौर्य सेना के सेनापति थे. उनके शासन से पहले भारत में बौद्ध धर्म का प्रभाव काफी मजबूत था. लेकिन उनके समय के बाद बौद्ध धर्म का प्रभाव धीरे-धीरे घटने लगा.
120 साल तक शुंग वंश का राज
इतिहासकार बताते हैं कि पुष्यमित्र शुंग ने मौर्य सेना का नेतृत्व किया और बृहद्रथ की हत्या कर शुंग वंश की स्थापना की थी. शुंग वंश लगभग 120 साल तक मध्य भारत पर राज करता रहा. उनके शासन में बौद्ध धर्म का प्रभाव कम होने लगा, लेकिन इसे उनके सीधे अत्याचार से जोड़ना सही नहीं है.
इतिहास का सबसे क्रूर राजा
कई बौद्ध स्रोत, जैसे अशोकावदान और दिव्यावदान, पुष्यमित्र को क्रूर राजा बताते हैं. इनमें लिखा है कि उन्होंने बौद्ध मठों और भिक्षुओं को सताया. दिव्यावदान में तो यह भी दावा किया गया कि उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं के सिर के बदले स्वर्ण देने का ऐलान किया. लेकिन ये स्रोत शुंग वंश के खत्म होने के कई साल बाद लिखे गए थे, इसलिए इनकी सटीकता पर सवाल उठते हैं.
मौर्य सेना ने की थी मदद?
रोमिला थापर जैसी इतिहासकार कहती हैं कि पुष्यमित्र ने मौर्य सेना की मदद से सत्ता हासिल की और बृहद्रथ की हत्या की थी. बौद्ध स्रोतों के अनुसार उन्होंने ही मठों और स्तूपों को नुकसान पहुंचाया थी, लेकिन पुरातात्विक साक्ष्यों से पता चलता है कि कई बौद्ध स्मारक इस समय जर्जर हालत में थे और उन्हें बनवाया भी जा रहा था.
ब्राह्मणवाद को बढ़ावा देने के लिए किया था अश्वमेध यज्ञ
पुष्यमित्र के शासन काल में दो बड़े अश्वमेध यज्ञ भी किए गए. इसे ब्राह्मणवाद को बढ़ावा देने और राजनीतिक शक्ति दिखाने के रूप में देखा गया. कालिदास की रचना मालविकाग्निमित्रम में पुष्यमित्र और उनके पुत्र अग्निमित्र का उल्लेख मिलता है, जिसमें उनका धार्मिक और सामाजिक योगदान दिखता है.
पुष्यमित्र की मृत्यु की भी कई कहानियां हैं. युग पुराण के अनुसार उनका दिल मद्रदेश की एक सुंदर महिला पर आया और युद्ध के दौरान वह मारे गए. उनके शासनकाल और जीवन से जुड़ी ज्यादातर जानकारी पुराणों और साहित्य से आती है, जैसे बाणभट्ट का हर्षचरित और गुप्तकालीन ग्रंथ में, उनसे जुड़ी जानकारी मिल जाती है.
कहां तक फैला था शुंग साम्राज्य?
पुष्यमित्र शुंग का राज्य आज के जालंधर से लेकर मगध-अंग प्रदेश तक फैला हुआ था. उनके बारे में बौद्ध और पौराणिक स्रोत अलग-अलग बातें बताते हैं. कुछ उनके अत्याचारों की चर्चा करते हैं, जबकि अन्य उनका योगदान और शासन व्यवस्था भी उजागर करते हैं. इस तरह पुष्यमित्र की सच्चाई इतिहासकारों और पुरातात्विक साक्ष्यों से मिलकर ही समझी जा सकती है.
ये भी पढ़ें: UK के राजदूत का एपस्टीन विवाद में नाम आने से बढ़ा बवाल, PM स्टार्मर के ‘राइट हैंड’ ने दिया इस्तीफा
