Gen Manoj Naravane: जब से राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ मनोज नवरणे की किताब का हवाला देकर सरकार से सवाल पूछा है, तब से सियासी उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. राहुल गांधी लगातार दावा कर रहे हैं कि चीन ने लद्दाख में घुसपैठ की थी और ये नवरणे की बुक में साफ साफ लिखा है. दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब के सर्कुलेशन को लेकर FIR दर्ज की है. दिल्ली पुलिस अब ये सवाल पूछ रही है कि नरवणे की किताब लीक कैसे हुई. इस सवाल पर पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन का बयान आया है.
पेंगुइन का बयान
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि नरवणे की किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है. पब्लिशिंग के सभी राइट्स हमारे पास हैं. अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई और न ही डिजिटल कॉपी सामने आई है. हमारी तरफ से किताब का कोई भी हिस्सा कहीं भी सार्वजनिक नहीं किया गया.
पूर्व थलसेना अध्यक्ष की पहली प्रतिक्रिया
अपनी किताब के तथ्यों पर उठे बवाल के बीच पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर 7 शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए किताब का स्टेटस बताया है. दरअसल नरवणे ने पेंगुइन के जवाब को रि-पोस्ट करते हुए लिखा- पुस्तक की वर्तमान स्थिति यह है.
This is the status of the book. https://t.co/atLtwhJvl0
— Manoj Naravane (@ManojNaravane) February 10, 2026
दिल्ली पुलिस की FIR और पेंगुइन के जवाब के बीच राहुल गांधी ने नरणवे का पूरा ट्वीट दिखाया और एक बार फिर सरकार को घेर लिया. राहुल गांधी ने कहा, ‘ये मिस्टर नरवणे का ट्वीट है. ये देख लीजिए प्लीज, मनोज नरवणे ने जी ट्वीट में लिखा है कि हैली फ्रेंड्स- मेरी किताब उपलब्ध है. लिंक को फोलो करें. हैप्पी रीडिंग. जय हिंद. ये ट्वीट मिस्टर नरवणे ने किया था. जो प्वाइंट मैं उठा रहा हूं या तो मिस्टर नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेइंगुन. मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे.
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी कह चुके हैं कि पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की बुक मार्केट में मौजूद है. 2023 में खुद नरवणे ने ट्वीट कर कहा था कि उनकी किताब Amazon पर उपलब्ध है. इसलिए या तो जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर पब्लिशर Penguin Random House India.
संसद की गरिमा का सवाल
राहुल के आरोपों के बीच गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे सामने आए कि कहा कोई संसद में कोई गुमराह नहीं कर सकता. ये संसद की गरिमा का सवाल है. पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की आत्मकथा को लेकर विवाद जारी है. संसद और संसद के बाहर विपक्ष सरकार को घेर रहा है और पूछ रहा है कि, लद्दाख में चीन की सेना ने घुसपैठ की थी तब सरकार ने जवाब क्यों नहीं दिया.
