News in Brief

Assam Politics: असम में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इससे पहले राज्य में सियासी पारा हाई है. असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के नेताओं पर कानूनी प्रहार किया और 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. सीएम सरमा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के खिलाफ यह मामला दायर किया है. सीएम का आरोप है कि इन नेताओं ने एक पीसी में उनकी जमीन से जुड़े मामले में झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए हैं. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं…

जानिए क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, पिछले सप्ताह असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने एक बड़ा दावा किया था और बताया कि कांग्रेस की ओर से की गई जांच में पाया गया है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनके परिवार के सदस्यों ने राज्यभर में करीब 12 हजार बीघा जमीन पर कब्जा किया हुआ है. जैसे ही उन्होंने यह आरोप लगाया, प्रदेश में सियासत तेज हो गई. हालांकि, गोगोई के इस आरोप के कुछ घंटे बाद ही सीएम सरमा ने साफ किया था कि वे बिना सबूत के लगाए हुए आरोप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे. मंगलवार को उन्होंने इन तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दायर किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

सीएम ने एक्स पोस्ट में दी जानकारी 

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज मैंने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, गौरव गोगोई और भूपेष बघेल के खिलाफ 500 करोड़ रुपये के हर्जाने का मानहानि केस दर्ज कराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन तीनों नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेरे खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानि वाले आरोप लगाए हैं. 

यह भी पढ़ें: अविश्वास प्रस्ताव के बीच स्पीकर ओम बिरला का बड़ा फैसला, नोटिस पर चर्चा होने तक सदन में नहीं जाएंगे; क्या है वजह?

 

गौरव गोगोई और सरमा के बीच बढ़ा टकराव 

गौरतलब है कि असम की राजनीति में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगई के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है. सीएम ने हाल में ही आरोप लगाया था कि गौरव गोगोई और उनक पत्नी के पाकिस्तान के नागरिक अली तौकीर शेख से काफी गहरे संबंध हैं और वह उन्होंने आशंका जताई है कि इससे संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान तक पहुंचाई जा रही हैं. लेकिन कांग्रेस नेता ने इन दावों पर पलटवार किया है और कहा कि सीएम सरमा के पास कोई सबूत नहीं है. 

यह भी पढ़ें: ‘Four Stars Of Destiny’ पर मचे बवाल के बाद पहली बार सामने आए पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे, किताब के स्टेटस पर खत्म कर दिया सस्पेंस