Nasreen Sheikh Profile: सोशल मीडिया पर बुर्के वाली मेयर की चर्चाएं इन दिनों आपने जरूर सुनी होगी. ये बुर्के वाली मेयर इस्लाम पार्टी की नसरीन बानो शेख हैं, जो महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर मालेगांव से मेयर बन गई हैं. एक बुर्का पहनने वाली महिला के मेयर बनने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चाएं तेज हो गई हैं. मालेगांव के प्रतिष्ठित राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले नसरीन नसरीन ग्रेजुएट हैं और उनका परिवार पारंपरिक पावरलूम व्यवसाय से जुड़ा है. इसके अलावा उनकी सास भी मेयर रह चुकी हैं.
कौन है नसरीन बानो शेख?
मालेगांव नगर निगम (MMC) से मेयर चुनी गई नसरीन बानो शेख इस्लाम पार्टी की हैं. उन्होंने सपा और कांग्रेस के समर्थन से शिवसेना (शिंदे गुट) को हराया. हारने वाली उम्मीदवार लता घोडके हैं. राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले नसरीन मालेगांव की एक्टिव राजनीति में पिछले कुछ सालों से जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं. हालांकि वे साधारण पृष्ठभूमि से आती है, लेकिन उनका परिवार राजनीति में प्रभावशाली रहा है.
फैमिली बिजनेस और बैकग्राउंड
नसरीन बानो शेख के परिवार की बात करें तो, उनका परिवार पारंपरिक रूप से पावरलूम बिजनेस से जुड़ा हुआ है. वहीं मालेगांव बुनकरों का शहर है, जहां उनका परिवार इस बिजनेस से अच्छा-खासा जुड़ा है. इसके साथ-साथ उनका परिवार राजनीतिक ताल्लुक भी रखता है. नसरीन ही नहीं, उनकी सास भी इस जगह से मेयर रह चुकी हैं.
शिक्षा
नसरीन शेख की शिक्षा की बात करें, तो वे ग्रेजुएट महिला हैं और अपने इलाके में उन्हें एक शिक्षित और जागरूक महिला की तरह जाना जाता है. उनकी शिक्षा मालेगांव में ही हुई है. उन्होंने शुरुआती और उच्च शिक्षा मालेगांव के ही शिक्षण संस्थानों से पूरी की है. इसके अलावा उनकी उर्दू और मराठी दोनों ही भाषाओं पर अच्छी पकड़ हैं.
परिवार और राजनीति
नसरीन के परिवार सालों से राजनीति से जुड़ा रहा है. वे दिवंगत पूर्व विधायक रशीद शेख की बहू हैं और उनके पति शेख खालिद भी राजनीति में एक्टिव हैं. इसता ही नहीं, ‘इस्लाम पार्टी’ (ISLAM Party) की स्थापना भी उनके ही परिवर के सदस्य पूर्व विधायक आसिफ शेख ने की थी. इसके अलावा उनकी सास ताहिरा शेख भी मालेगांव से 2012 ओर 2022 के बीच मेयर रह चुकी हैं. यानी मालेगांव के मेयर का पद और उनके परिवार का रिश्ता काफी लंबा रहा है. नसरीन की बात करें तो, नगरसेवन के रूप में उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ था. वहीं अब वे ‘इस्लाम पार्टी’ के टिकट पर चुनाव जीत कर मेयर बनी हैं. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन (मालेगांव सेक्युलर फ्रंट) उनकी पार्टी ने सत्ता हासिल की है.
क्या रहेगी सैलरी?
महाराष्ट्र के नगर निगम नियमों के अनुसार मेयर को मानदेय और भत्ते मिलते हैं. इसके तहत नसरीन को लगभग 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हर महीने मिल सकते हैं. इसके साथ-साथ उन्हें सरकारी आवास, गाड़ी और दूसरे प्रोटोकॉल सुविधाएं भी मिलती हैं. वहीं मालेगांव नगर निगम का सालाना बजट लगभग 700 से 900 करोड़ रुपये के बीच रहता है, जो कि जलापुर्ति, सड़क निर्माण और सफाई व्यवस्थाओं के लिए दिया जाता है.
