News in Brief

Moves motion against Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक मूल प्रस्ताव पेश किया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने (राहुल गांधी) अमेरिका के साथ हुई डील को लेकर सरकार पर झूठा आरोप लगाया है. इससे एक दिन पहले बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाने की बात कही थी. 

दरअसल, बुधवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि सरकार राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस लाएगी. हालांकि. अब सरकार ने रणनीति बदलते हुए कहा कि ये नोटिस नहीं लाया जाएगा. इससे इतर बीजेपी सांसद ने आज लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ एक विशिष्ट प्रस्ताव का नोटिस दिया है. इसके जरिए नेता प्रतिपक्ष की सदन की सदस्यता को समाप्त किया जा सके और उन्हें आजीवन चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने की मांगी भी की गई है. 

क्या है पूरा मामला? 

Add Zee News as a Preferred Source

बुधवार को लोकसभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र किया था और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम लेते हुए उनपर आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश को बेच दिया है. इन्हीं आरोपों के बाद किरेन रिजिजू ने कहा था कि सरकार राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी. हालांकि, अब सरकार ने अपनी रणनीति बदल ली है. 

कांग्रेस ने बोला करारा हमला 

निशिकांत दुबे की ओर से लाए गए इस विशिष्ट प्रस्ताव पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के विशिष्ट प्रस्ताव का सामना करने के लिए कांग्रेस पूरी तरीके से तैयार है. उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव का सामना करने के लिए हम पूरी तरीके से तैयार हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा कि पिछली बार जब उन्होंने उनकी मेंबरशिप कैंसिल करने की कोशिश की थी, तो लोगों ने उन्हें PM मोदी से ज़्यादा वोट दिए थे. हम पार्लियामेंट में सच बोलते रहेंगे. इसके अलावा वेणुगोपाल ने सरकार पर विपक्ष की आवाज़ को रोकने के लिए चेयर पर दबाव डालने का भी आरोप लगाया.

सरकार क्यों नहीं लाई राहुल के खिलाफ विषेशाधिकार हनन का नोटिस 

कल किरेन रिजिजू ने कहा था कि सरकार की ओर राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस लाया जाएगा. हालांकि, इसके अगले दिन बीजेपी ने यू टर्न ले लिया. माना जा रहा है कि सरकार की मंशा है कि किसी तरीके से सदन की कार्यवाही पिछले कुछ समय में पटरी पर लौटी है. सरकार को आशंका है कि अगर राहुल के खिलाफ कोई भी विशेषाधिकार नोटिस लाया जाता है, सदन में भीर से भारी हंगामा देखने को मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें: कुर्सी की खींचतान के बीच दिल्ली पहुंचे शिवकुमार, कर्नाटक में ‘तीसरे मोर्चे’ की बैठक के बाद मची हलचल

निशिकांत दुबे ने क्या कहा? 

गौरतलब है कि बीजेपी सांसद ने स्पष्ट किया है कि कोई विशेषाधिकार नोटिस नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि मैं एक विशिष्ट प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया हूं. ऐसे प्रस्ताव का नोटिस स्वतंत्र होता है, जिसको सदन की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाता है और इसको किसी फैसले या राय के लिए तैयार किया जाता है. जानकारी के अनुसार, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर बिरला को लेटर लिखकर राहुल के ‘अनैतिक व्यवहार’ की जांच की मांग की. उन्होंने कांग्रेस नेता द्वारा कथित तौर पर किए गए चार गंभीर गलत कामों का ज़िक्र किया. दुबे ने लेटर में लिखा कि उन्होंने (राहुल) चालाकी से पूर्व आर्मी चीफ, जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का नाम घसीटा है, उनकी अनपब्लिश्ड किताब का ज़िक्र करके, जिसका छिपा हुआ मकसद भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय को बदनाम करना है, साथ ही हमारे प्रधानमंत्री को शर्मनाक तरीके से इसमें शामिल करना है. 

यह भी पढ़ें: स्टार्ट अप के लिए मांगे पैसे, इनकार करने पर जल्लाद बना बेटा, कर दिया मां-बाप का कत्ल