Air India Plane Crash: एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर हाल ही में इंटरनेट पर एक फर्जी दावा किया जा रहा था, जिसका एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने खंडन किया है. AAIB ने सोशल मीडिया पर एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 क्रैश की जांच को लेकर कहा कि इसका फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है. विमान हादसे को लेकर अभी भी जांच जारी है.
फर्जी इटालियन रिपोर्ट
इटालियन न्यूजपेपर ‘Corriere della Sera’ ने हाल ही में दावा किया था कि इसकी जांच तकरीबन पूरी हो चुकी है. पश्चिमी एविएशन एजेंसियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया था कि विमान के फ्यूल स्विच में कोई टेक्निकल प्रॉब्लम नहीं थी बल्कि पायलट ने ही जानबूझकर दोनों स्विच को बंद कर दिया था. न्यूजपेपर के मुताबिक कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग के आधार पर हादसे का यह निष्कर्ष निकाला गया था
