PM Modi: जिस घड़ी का लोगों को सालों से इंतजार था वो घड़ी आ गई है. आज पीएम मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन एक और दो का उद्घाटन करेंगे. जिसमें फाइनेंस, डिफेंस, हेल्थ और फैमिली वेलफेयर, एजुकेशन और कई दूसरे मंत्रालयों के ऑफिस होंगे. इस उद्घाटन के साथ ही ब्रिटिश छाप का अंत हो जाएगा. यह बदलाव इसलिए खास है क्योंकि जवाहरलाल नेहरू के समय से अब तक प्रधानमंत्री का कार्यालय साउथ ब्लॉक में ही रहा है.
125 साल बाद बदलेगा ऑफिस
आज से ही पीएम मोदी अपने नए ऑफिस में काम करना शुरू कर सकते हैं. नार्थ और साउथ ब्लॉक देश में सवा सौ साल (ब्रिटिश काल से अब तक) से सत्ता का केंद्र रहे हैं, इससे पहले, गृह मंत्रालय ने लुटियंस’ दिल्ली के रायसीना हिल्स में नार्थ ब्लॉक परिसर से स्थानांतरित हो गया था. केंद्र के एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, नई बिल्डिंग “भारत के एडमिनिस्ट्रेटिव गवर्नेंस आर्किटेक्चर को दिखाती हैं और एक मॉडर्न, कुशल, आसान और नागरिक-केंद्रित गवर्नेंस इकोसिस्टम बनाने के प्रधानमंत्री के कमिटमेंट को दिखाती हैं. सरकार के मुताबिक, नई बिल्डिंग सरकारी बिल्डिंगों के बीच दूरी कम करके एफिशिएंसी बढ़ाने में मदद करेगी.
दूर होंगी दिक्कतें
बता दें कि दशकों से कई खास सरकारी ऑफिस और मंत्रालय सेंट्रल विस्टा एरिया में कई जगहों पर फैले हुए बिखरे हुए और पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर से काम करते थे. इस फैलाव की वजह से ऑपरेशनल इनएफिशिएंसी, कोऑर्डिनेशन की मुश्किलें, बढ़ते मेंटेनेंस कॉस्ट और काम करने का माहौल खराब हो गया, नए बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स मॉडर्न, फ्यूचर-रेडी फैसिलिटी के अंदर एडमिनिस्ट्रेटिव कामों को एक साथ लाकर इन दिक्कतों को दूर करते हैं.
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा कॉम्प्लेक्स
इससे पहले कैबिनेट सचिवालय राष्ट्रपति भवन परिसर से काम करता था, जबकि NSCS सरदार पटेल भवन से संचालित होता था. नए कॉम्प्लेक्स में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इस निर्माण का काम लार्सन एंड टर्बो कंपनी ने किया है, जिसे 2022 में कॉन्ट्रेक्ट मिला था.परिसर के डिजाइन और निर्माण में सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है.
