News in Brief

Bengaluru Accident: बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई है. इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई है. यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई है. यहां पर एक कार ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मारी, इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और कैंटर गाड़ी से टकरा गई, इसकी चपेट में आने से लोगों की मौत हो गई. 

एक साथ कई गाड़ियां टकराई
पुलिस के अनुसार, यह एक्सीडेंट होसकोटे-डबसपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के पास हुआ. होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक XUV 700 कार (KA 03 NW 0138) पहले आगे चल रही एक मोटरसाइकिल से टकराई. फिर ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और वह एक कैंटर गाड़ी से टकरा गई. इस अफरा-तफरी में एक और कार भी शामिल हो गई, जिससे दो कारों, एक कैंटर और एक मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई. XUV कार और मोटरसाइकिल सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

की जा रही है जांच
कहा जा रहा है कि मरने वाले बेंगलुरु के कोथनूर के रहने वाले थे, हालांकि उनकी पहचान अभी तक कन्फर्म नहीं हुई है. शवों को होसकोटे सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

 

अपडेट जारी है…