Congress On America-India Trade Post: अमेरिका ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर भारत-अमेरिका व्यापार से संबंधित एक पोस्ट शेयर किया था, जिसपर दिखाए गए भारतीय मैप को लेकर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी. बाद में अमेरिका ने यह पोस्ट हटा दिया था. वहीं अब इसको लेकर विपक्ष ने भारत सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को विदेश मंत्री एस जयशंकर की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर अमेरिका की ओर से हटाए गए इंडियन मैप को भारत के राजनयिक हितों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया.
मैप हटाने पर सरकार की चुप्पी
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि अमेरिका की ओर से भारत के उस नक्शे को हटाने का श्रेय उन्हीं को जाता है, जिसमें Pok समेत जम्मू-कश्मीर के पूरे क्षेत्र को भारत का हिस्सा दिखाया गया था. इस मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपने ‘X’ हैंडल पर सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,’ पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के एक प्रवक्ता ने अमेरिका द्वारा भारत के एक नक्शे को हटाए जाने का श्रेय लिया है एक ऐसा नक्शा जिसमें Pok जम्मू और कश्मीर के पूरे क्षेत्र को भारत का हिस्सा दिखाया गया था फिर भी हमारे विदेश मंत्रालय से इस बारे में हमें एक शब्द भी सुनने को नहीं मिला है.’
ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले जमकर बांटे ‘गिफ्ट’, वोट नहीं दिया तो जनता से वापस मांग लिए कुकर-पैसे; कांग्रेस प्रत्याशी की इस हरकत ने चौंकाया
विदेश मंत्री पर साधा निशाना
पवन खेरा ने अपनी पोस्ट में विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधते हुए लिखा,’ मैंने यह सवाल पहले भी पूछा है और मैं इसे फिर से पूछूंगा ‘फोरम मंत्री’ वास्तव में क्या करते हैं? क्या उनका काम केवल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भाषण देना है या इसमें भारत के हितों के लिए कुछ ठोस काम करना भी शामिल है?’
A spokesperson of Pakistan’s Foreign Office claimed credit for the deletion of an Indian map by the United States – a map that depicted the entire region of Jammu and Kashmir, including Pakistan-occupied Kashmir (PoK), as part of India.
Yet we haven’t heard a word on this from… https://t.co/gNxmrp1Vc5 pic.twitter.com/6ebfJTpzea
— Pawan Khera (@Pawankhera) February 13, 2026
इससे पहले खेरा ने एक और पोस्ट में जयशंकर की आलोचना करते हुए लिखा था,’ हम एक बार फिर ‘फोरम मंत्री’ को दुनिया के किसी नए मंच पर अपने उपदेश देते हुए देखेंगे.’
ये भी पढ़ें- पायलट ने जानबूझकर क्रैश किया था प्लेन? अहमदाबाद विमान हादसे पर झूठी निकली इटालियन रिपोर्ट, AAIB ने किया खुलासा
‘विदेश मंत्री की फिजूल यात्राओं पर खर्च हो रहा टैक्सपेर्यस का पैसा…’
पवन खेरा ने अपनी पोस्ट में लिखा की टैक्सपेयर्स का पैसा विदेश मंत्री की फिजूलखर्ची वाली यात्राओं पर खर्च हो रहा है, लेकिन उनके पास दिखाने के लिए कोई एफर्ट्स नहीं है. उन्होंने पोस्ट में लिखा,’ एक हालिया इंटरव्यू में ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने व्यापार और टैरिफ का इस्तेमाल मोदी को ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए धमकाने में किया. भारत पर रूसी तेल खरीदना बंद करने के लिए दबाव डाला गया है. हम पाकिस्तान के खिलाफ नैरेटिव की लड़ाई हारते जा रहे हैं, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने एक नक्शा हटा दिया है, जिसमें पूरे जम्मू और कश्मीर (Pok समेत) को भारत का हिस्सा दिखाया गया था. जयशंकर क्या कर रहे हैं? क्या वे कुछ कर भी रहे हैं?’
