Red Fort Blast Case Update: क्या आप यह कभी सोच सकते हैं कि जिन डॉक्टरों पर हम जान बचाने वाला मानते हैं वही किसी भीड़भाड़ वाले इलाके को उड़ाने के लिए कार बम तैयार कर रहे थे? पढ़कर यकीन तो नहीं होगा लेकिन श्रीनगर पुलिस और NIA की तफ्तीश में एक ऐसे Ansar Interim मॉड्यूल का खुलासा हुआ है, जिसमें दिल्ली लाल किले के पास हुए बम धमाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इस आतंकी खुलासे में सामने आया है कि डॉक्टर न सिर्फ कट्टरपंथी की राह पर थे बल्कि ऑनलाइन वीडियो की सहायता से खतरनाक IED और TATP विस्फोटक बनाना भी सीख चुके थे.
जम्मू-कश्मीर पुलिस और NIA की जांच में सामने आया है कि घाटी के कुछ पढ़े-लिखे डॉक्टरों ने मिलकर Ansar Interim नाम का एक नया आतंकी संगठन बना लिया था. इनका मकसद न सिर्फ कश्मीर, बल्कि दिल्ली जैसे महानगरों में बड़े आत्मघाती हमलों को अंजाम देना था.
अंसार अंतरिम का था ये मकसद
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 के अप्रैल में श्रीनगर के ईदगाह इलाके में एक गुप्त बैठक होती है. जिसमें डॉक्टर मुजमिल गनी, उमर-उन-नबी और अदील राथर समेत कई डॉक्टर शामिल होते हैं. यहीं पर Ansar Interim की शुरुआत होती है जिसें अदील को चीफ और मौलवी इरफान को डिप्टी चीफ बनाया जाता है.
यूनिवर्सिटी से लेकर धमाकों तक का सफर
हैरानी की बात तो यह है कि यह आतंकी हरियाणा के फरीदाबाद और नूंह जैसे इलाकों से बम बनाने का सामान जुटा रहे थे. इस आतंकी संगठन का मुख्य सदस्य डॉक्टर उमर, जो अब मर चुका है ऑनलाइन वीडियो देखकर IED और TATP बनाना सीख रहा था. उसने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास एक किराए के कमरे को अपना ठिकाना बनाया था.
लाल किले के पास हुआ था धमाका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर उमर दिल्ली में किसी भीड़भाड़ वाले इलाके या धार्मिक स्थल पर कार बम धमाना करने की प्लानिंग में था. लेकिन श्रीनगर पुलिस द्वारा मुजमिल गनी की गिरफ्तारी और विस्फोटक जब्त होने के बाद उमर डर गया. और इसी हड़बड़ाहट में उसने 10 नवंबर को लाल किले के बाहर समय से पहले धमाका कर दिया जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान चली गई.
ये भी पढे़ंः हल्के में मत लेना! एयरफोर्स के जेट में PM का सड़क पर लैंड करना…ये जंग की तैयारी है
ऐसे हुआ खुलासा
इस पूरे गिरोह का खुलासा तब हुआ जब साल 2023 के अक्तूबर में श्रीनगर के बाहरी इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर दिखाई दिए. सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय गिरफ्तारियों के बाद जब जांच तेज की गई तो सफेद कोट पहनने वाले इन डॉक्टरों का काला चेहरा खुलकर सामने आया. फिलहाल एनआईए इस मामले की गहराई से जांच कर रही है जिससे इस नेटवर्क के दूसरे गुर्गों का पता लगाया जा सके.
ये भी पढे़ंः 17 फरवरी की ताजपोशी से पहले बड़ा कूटनीतिक संदेश, तारिक रहमान ने PM मोदी को बुलाया
