Superstar Vijay TVK: तमिलनाडु की राजनीति में एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. विवाद की वजह तमिलनाडु के भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्रन का अभिनेता और राजनेता विजय को लेकर दिया व्यक्तिगत बयान है. जिसमें उन्होंने विजय को पूरी तरह से अनुभवहीन बताते हुए अभिनेत्री तृषा के घर से बाहर निकलने के लिए कहा. भाजपा नेता की तरफ से दिए गए इस बयान ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है. क्योंकि कई नेताओं ने भाजपा नेता के इस बयान को अनुचित और अन्यायपूर्ण बताया है.
विजय ने कुछ समय पहले कहा था कि उनकी पार्टी टीवीके आने वाले विधानसभा चुनाव में डीएमके लिए एकमात्र चुनौती होगी. जिस पर भाजपा नेता नैनार नागेंद्रन ने उनके अनुभवहीन बताया. नैनार यहीं नहीं रुके और उन्होंने विजय को लेकर कहा कि जो छत पर नहीं चढ़ सकता वो स्वर्ग पर चढ़ने के सपने देख रहा है. नैनार ने विजय को बेचारा बताते हुए कहा ‘उसे बिल्कुल अनुभव नहीं है और उसे पहले अपने घर से निकलना होगा, पहले तृषा के घर से बाहर निकलो फिर कुछ हो सकता है’.
बीजेपी नेता बयान पर कायम
बीजेपी नेता से उनकी तरफ से विजय पर की गई इस व्यक्तिगत टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो अपने बयान पर कायम नजर आए. जिसको लेकर उन्होंने कहा कि मैंने ये सिर्फ एक बार कहा था, जैसा एक न्यूज पेपर ने बताया था. नैनार की इन टिप्पणियों की वजह से तमिलनाडु में एक नया विवाद खड़ा कर दिया. दूसरी तरफ डीएमके नेताओं ने भाजपा पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया.
डीएमके, कांग्रेस ने साधा निशाना
इस सिलसिले में डीएमके के प्रवक्ता एलंगोवन ने कहा कि वो मनु धर्म का पालन करते हैं जो कभी महिलाओं को सम्मान नहीं देते हैं, इस वजह से ही तमिलनाडु के लोग भाजपा के खिलाफ हैं, क्योंकि वो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. वहीं तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सेल्वपेंरुथगई ने भाजपा नेता के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए पूछा कि तृषा का नाम राजनीति में क्यों घसीटा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: जो पैसा देगा वही जीतेगा… सामना ने महाराष्ट्र की राजनीति को बताया ‘मदारी का खेल’, निकाय चुनाव में कैसे मात खाया विपक्ष?
