News in Brief

बांग्लादेश में हुआ आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है. अब 17 फरवरी को पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता आया है. हालांकि पीएम मोदी बांग्लादेश के इस समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उनकी जगह भारत से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.  बताया जा रहा है कि पीएम मोदी को इसी दौरान भारत में होने वाले एआई समिट का प्रतिनिधित्व करना है. 

खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से इस दिन कई बैठकों में रहेंगे. उसी दिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा भी शामिल है. इसके अलावा देश में होने वाले एआई समिट को लेकर भी पीएम मोदी की देश में मौजूदगी ज्यादा आवश्यक है. यही वजह है कि वो 17 फरवरी को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में होने वाले प्रधानमंत्री पद के समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.  ढाका ने मोदी को इस शपथ ग्रहण समारोह में औपचारिक रूप से आमंत्रित किया था. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की निर्णायक चुनावी जीत के बाद रहमान के कार्यकाल की शुरुआत होगी. पीएम मोदी के इस फैसले को जिसमें भारत के सीनियर अधिकारियों को शपथ ग्रहण में भेजने का फैसला किया गया डिप्लोमैटिक बातचीत का संकेत देता है.

Add Zee News as a Preferred Source

बीएनपी ने दो-तिहाई बहुमत से हासिल की जीत
बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में BNP ने जातीय संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, जिससे अवामी लीग का लगभग दो दशक का शासन खत्म हो गया और कई सालों से विदेश से लौटे रहमान के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया. अंतरिम सरकार के तहत हुए चुनावों में भारी वोटिंग हुई और यहां पर बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. भारत समेत कई इंटरनेशनल लीडर्स ने रहमान को बधाई दी, और यह नतीजा ढाका के शासन और इलाके के हालात में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव दिखाता है.

पार्लियामेंट करेगी होस्ट का काम
राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार दोपहर को नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाज़ा में BNP की अगुवाई वाली कैबिनेट के नए सदस्यों को पद की शपथ दिलाएंगे. मुख्य सलाहकार के ऑफिस के सूत्रों के मुताबिक, बंगभवन के दरबार हॉल का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से सरकारी शपथ ग्रहण समारोह के लिए किया जाता रहा है, लेकिन इस बार, पार्लियामेंट होस्ट के तौर पर काम करेगी.

यह भी पढ़ेंः सीने पर दो गोलियां लगीं, घुटना उड़ा दिया लेकिन… टीपू सुल्तान के अंतिम समय की कहानी