Congress and BJP Workers Stone Pelting: महाराष्ट्र के पुणे में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच पथराव का मामला सामने आ रहा है. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान पर की गई टिप्पणी को लेकर मामला गरमाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जो आगे चलकर पथराव में बदल गया. बताया जा रहा है कि घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं.
Add Zee News as a Preferred Source
