Kathua News: सुरक्षा एजेंसियों ने 5 संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है. वहीं इसको लेकर हेल्पलाइन नंबर 8899761944 भी जारी किया गया है. अगर कोई व्यक्ति इन संदिग्धों को कहीं देखता है, तो तुरंत आर्मी, सीआरपीएफ, पुलिस या बीएसएफ को इसकी जानकारी देने को कहा गया है.
J-K में खुलेआम घूम रहे 5 आतंकी
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने पांच संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें सार्वजनिक की है. इतना ही नहीं सुरक्षा एजेंसियों ने आम लोगों को इन लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. सुरक्षा एजेंसियों ने “Public Information/जन सूचना” शीर्षक के जरिए आतंकियों के फोटो पब्लिक किए हैं. जन सूचना में जारी पोस्टर में पांचों के फोटो लगाए गए हैं और बताया गया है कि इनके क्षेत्र में छिपे होने की आशंका है.
संदिग्ध की सुरक्षा बलों को सूचित करने की अपील
पोस्टर में साफ रूप से कहा गया है कि इन संदिग्धों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों को सूचित करें, साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति इन संदिग्धों को कहीं देखता है, तो तुरंत आर्मी, सीआरपीएफ, पुलिस या बीएसएफ को इसकी जानकारी दे. वहीं इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 8899761944 भी जारी किया गया है. इसके जरिए तुरंत संपर्क करने को कहा गया है. सुरक्षा एजेंसियों ने यह भी भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी.
इलाके में बढ़ी निगरानी
कठुआ में पांच संदिग्ध आतंकी के सक्रिय होने के मामले की संवेदनशील हालात को देखते हुए इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है. साथ ही सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अनजान व्यक्ति की जानकारी तुरंत साझा करें ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके.
