News in Brief

Kolkata Police: कोलकाता पुलिस ने जिले में चल रही एक फेक न्यूज़ के मद्देनजर सोशल मीडिया पर बड़ी चेतावनी जारी की है. कोलकाता पुलिस ने एक एक्स पोस्ट में लिखा- ‘हमें यह जानकारी मिली है कि कुछ खास लोगों द्वारा कोलकाता पुलिस पर गलत आरोप लगाये जा रहे हैं. आपातकालीन डोमिसाइल सर्टिफिकेट जारी करने की बात कहकर गलत सूचना फैलाने के दुर्भावनापूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं. कोलकाता पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ यह स्पष्ट करती है कि पुलिस नियमों के मुताबिक केवल सत्यापन संबंधी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भेजी जाती है. कोलकाता पुलिस ने किसी को एक भी डोमिसाइट सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है.

फेक न्यूज़ फैलाने वालों पर चलेगा पुलिस का चाबुक

कोलकाता पुलिस ने कहा, ‘गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी’. इस तरह पुलिस ने झूठ फैलाने वालों को दो टूक कहा है कि जिन लोगों ने ऐसा कृत्य किया है वो अपनी पोस्ट हटाकर भ्रम की स्थिति दूर कर सकते हैं, वरना पुलिस की जांच में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर सख्त धाराओं में कार्रवाई होगी. 

Add Zee News as a Preferred Source