News in Brief

Priyanka chopra Shashi tharoor harvard meeting: कांग्रेस सांसद शशि थरूर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुए इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026 में बतौर स्पीकर शामिल हुए हैं. यह कार्यक्रम मैसाचुसेट्स के कैम्ब्रिज शहर में आयोजित किया गया था. इस कॉन्फ्रेंस में भारत से जुड़े कई मुद्दों और अनुभवों पर चर्चा हुई है. दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां हैं, इसलिए उनका शामिल होना खास माना गया है.

बैकस्टेज पर हुई मुलाकात
कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर और प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात बैकस्टेज पर हुई थी. दोनों ने कुछ समय बातचीत भी की, इसके बाद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसपर उन्होंने प्रियंका की जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा कि इतने साल बाद उनसे मिलना अच्छा लगा और यह देखकर खुशी हुई कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर कितना अच्छा कर रही हैं.

शशि थरूर ने कहा कि प्रियंका ने ऐसे मंच पर अपनी पहचान बनाई है, जहां बहुत कम भारतीय पहुंच पाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह बेहद आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आती हैं. उनके अनुसार प्रियंका की सोच समझदारी भरी है और उनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली है. थरूर ने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि उनकी टीम का सदस्य भी इस मुलाकात से काफी खुश नजर आया है.

Add Zee News as a Preferred Source

‘दोबारा मिलकर बहुत अच्छा लगा’
प्रियंका चोपड़ा ने भी शशि थरूर के पोस्ट पर जवाब दिया है. उन्होंने लिखा कि उनसे दोबारा मिलकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है. उन्होंने थरूर की अच्छे वक्ता होने की तारीफ की है. साथ ही उनके तेज और मजेदार जवाबों की भी सराहना की है. प्रियंका ने यह भी कहा कि उन्होंने उनके पैनल में रुककर जो सलाह दी, उसके लिए वह आभारी हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों की मुलाकात फिर से होगी.

काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं. वह एस.एस. राजामौली की फिल्म वाराणसी में मुख्य भूमिका निभाएंगी. इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे. फिल्म का ऐलान पिछले साल हैदराबाद में हुआ था और इसका टीजर भी दिखाया गया था. यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी. इसके अलावा प्रियंका फिल्म द ब्लफ में भी दिखेंगी, जिसमें वह 19वीं सदी की कैरेबियाई समुद्री लुटेरी का किरदार निभा रही हैं. यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें:  बीएनपी की शानदार जीत से दक्षिण एशिया की भू-राजनीति कैसे बदल सकती है? भारत-चीन-पाक के लिए बांग्लादेश का क्या महत्व है?