News in Brief

Rajkummar Rao Viral Video: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव हाल ही में मुंबई में ‘बोलती खिड़कियां’ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल के इवेंट में शामिल हुए. इस इवेंट से एक्टर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उनका नया लुक दिख रहा है. एक्टर की सेहत को देख फैंस काफी परेशान हो गए. वीडियो में राजकुमार राव के बालों और ओवरऑल लुक में काफी बदलाव देखने को मिला. इस दौरान राजकुमार सिंपल ब्लैक शर्ट, डिस्ट्रेस्ड जींस और चश्मे लगाए दिखे थे. अब उनके लुक ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. 

एक्टर के लुक पर फैंस ने जताई चिंता
फैंस ने एक्टर के बड़े वजह और कम बालों को देखकर काफी चिंता जताई. फैंस ने एक्टर को देखने के बाद अंदाजा लगाया कि वो किसी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. जिसके लिए उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन किया था. वायरल वीडियो में इंटरनेट पर बहस छेड़ दी, जिसके बाद अब एक्टर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है. 

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट
एक्टर राजकुमार राव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे के कारणों के बारे में एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट में ऐसे रोल शामिल हैं, जिनमें असली फिजिकल बदलाव की जरूरत थी और वह इन बदलावों को प्रोस्थेटिक्स के बजाय नैचुरली पाना पसंद करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

‘मेरा होना मेरी कला….’
राजकुमार ने पोस्ट में लिखा ‘मेरा होना मेरी कला के जरिए है. अभी-अभी अपनी अगली बायोपिक #NIKAM की शूटिंग खत्म की है और हां, इसके लिए मुझे फिजिकली बदलना पड़ा, जो मुझे करना पसंद है. मैं प्रोस्थेटिक में विश्वास नहीं करता, जब तक मैं अपनी मेहनत से वह लुक पा सकता हूं जो मैंने Nikam में हासिल किया है, चाहे वह वजन बढ़ाना हो या बूढ़ा दिखना हो या फिर अपने बाल पतले करना हो, जिसके मेरे हेयर स्टाइलिस्ट बहुत खिलाफ थे, लेकिन सबने मुझसे कहा कि BOSE के लिए भी आधा गंजा मत होना और इतना वजन मत बढ़ाना या TRAPPED के लिए खाना बंद मत करना और इतना वजन कम मत करना या SRIKANTH के दौरान जब कैमरा नहीं चल रहा हो, तब भी एक नेत्रहीन व्यक्ति की तरह व्यवहार मत करना.

‘मुझे लगभग 10 किलो वजन….’
एक्टर ने आगे लिखा ‘निकम के लिए मुझे लगभग 9-10 kg वजन बढ़ाना पड़ा और मैं 2 पिज्जा और बहुत सारी मिठाइयां और मेरे पसंदीदा आलू पराठे, बिरयानी खा रहा था और रोल के हिसाब से दिखने के लिए कुछ भी ग्लैमरस नहीं इस्तेमाल कर रहा था. उम्मीद है जब आप जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म देखेंगे तो आपको फिल्म में सारी मेहनत दिखेगी. अब यह बदलाव का दौर है और इन एक्स्ट्रा kgs को कम करने और गांगुली मोड में आने के लिए तैयार होने का समय है. हमारे अपने दादा. अपने काम के जरिए आपको जोड़ने, आपका मनोरंजन करने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करेंगे. बहुत सारा प्यार.’