
Tamil Nadu News: भारतीय राजनीति में नेताओं का बयान राजनीतिक चर्चाओं का मुख्य केंद्र रहते हैं. ऐसे में तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन का एक विवादित बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों चर्चाएं तेज हो गई हैं. दरअसल नागेंद्रन ने अभिनेता से नेता बने विजय पर निशाना साधते हुए मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. हालांकि आपत्तिजनक बयान को लेकर हर तरफ धू-धू और अपनी पार्टी के अंतर से दबाव को झेलने के बाद, नैनार नागेंद्रन ने इस पर गहरा खेद व्यक्त किया है.
क्या हुआ विवाद और क्या थी आपत्तिजनक टिप्पणी?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब नैनार नागेंद्रन अभिनेता विजय पर राजनीतिक हमला कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने विजय पर निशाना साधने के चक्कर में अभिनेत्री तृषा का नाम घसीटा और उन पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. दरअसल कुछ समय पहले विजय ने कहा था कि उनकी पार्टी टीवेके आने वाले विधानसभा चुनाव में डीएमके लिए एकमात्र चुनौती होगी. इसके जवाब में नैनार नागेंद्रन ने उन्हें अनुभवहीन बताते हुए कहा कि जो छत पर नहीं चढ़ सकता है, वो स्वर्ग पर चढ़ने के सपने देख रहा है. वहीं उन्होंने विजय को बेचारा बताते हुए ये भी कहा कि “उसे बिल्कुल अनुभव नहीं है और उसे पहले अपने घर से निकलना होगा, पहले तृषा के घर से बाहर निकलो फिर कुछ हो सकता है.”
बयान पर चारों ओर हुई आलोचना
लेकिन बयान के सार्वजनिक होते ही, सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में उनकी आलोचना शुरू हो गई. तृषा के फैंस और फिल्मी जगह के जुड़े लोगों ने इस विवादित बयान को महिलाओं के प्रति अपमानजनक मानसिकता बताया. साथ ही मामले तूल पकड़ने के बाद बीजेपी ने इस पर सख्त रुख अपनाया.
BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मानी अपनी गलती
बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने मामले को लेकर सख्त रुक अपनाते हुए नैनार नागेंद्रन से इस विषय पर बात की थी. इस बारे में नागेंद्रन ने खुद बताया कि बीजेपी की अखिल भारतीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन और पार्टी के वरिष्ठ नेता के. अन्नामलाई ने उनसे इस बारे में बात की. इसके ठीक बाद ही सोमवार को नागेंद्रन ने अपने बयान को गलत बताते हुए कहा कि ये बयान उनसे गलती से निकल गया था. उन्होंने ये भी कहा कि, “ये बयान अनजाने में दिया गया था. अगर मेरी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए तहे दिल से मांफी मांगता हूं.”

