
Rajpal Yadav Check Bounce Case Update: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव 11 दिन के भारी तनाव के बाद आज 16 फरवरी को आखिरकार राहत भरी सांस ली. 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में एक्टर को दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 फरवरी को हुई सुनवाई में 18 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत दी है. ये जमानत एक्टर को उनकी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए मिली है. कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद एक्टर को आज की रात भी तिहाड़ जेल में काटनी पड़ेगी. इसकी वजह उनके वकील ने बेल बॉन्ड बताई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बेल बॉन्ड नहीं भर पाने की देरी होने की वजह से राजपाल यादव को आज 16 फरवरी की रात भी तिहाड़ जेल में बितानी होगी.
18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत
सोमवार 16 फरवरी को सुबह हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट का रुख काफी कड़ा देखने को मिला. न्यायमूर्ति ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि यदि राजपाल यादव को अंतरिम जमानत चाहिए, तो उन्हें दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी के नाम 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाना होगा. कोर्ट ने साफ चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर 3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट जमा नहीं होती है तो इस मामले में कल अगली सुनवाई होगी. हालांकि एक्टर ने तय समय पर DD जमा कर दिया और उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल गई है.
1.5 करोड़ जमा करके राजपाल यादव को मिली बेल, जेल से आने के बाद एक्टर करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताएंगे तिहाड़ की 11 दिन की कहानी!

