News in Brief

R.S. Pura Sector Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां आरएस पुरा सेक्टर में स्थित बाल सुधार गृह से सोमवार की देर शाम तीन कैदी, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करके फरार हो गए. इन फरार बाल अपचारी कैदियों में दो पाकिस्तानी हैं. पाकिस्तानी बंदियों की पहचान अहसान अनवर और मोहम्मद सनाउल्लाह के तौर पर हुई है. वो यहां पर कैसे पहुंचे थे, एक बार फिर इसकी पड़ताल की जा रही है. वहीं तीसरा बाल अपचारी आरएस पुरा निवासी करणजीत सिंह गुग्गा है. 

पुलिस की दबिश जारी

इस मामले की खबर वायरलेस पर मिलते ही, आस-पास की पुलिस भी हरकत में आई. आरएस पुरा पुलिस ने आसपास के कई इलाकों में घेराबंदी की है. फरार कैदियों का पता लगाने के लिए कई टीमें लगाई गईं हैं. इस पूरे मामले की जांच कर रही टीम ने बताया कि तीनों को दबोचने के लिए दबिश जारी है. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पुलिस का मानना है कि उन्हें जल्द ही दबोच लिया जाएगा. पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उनके पास हथियार पहुंचा कहां से. 

ननकाना साहिब, मुजफ्फराबाद और आरएसपुरा के बीच क्या कोई कनेक्शन है?

Add Zee News as a Preferred Source

फरार हुए कैदियों की पहचान अहसान अनवर (पिता- मोहम्मद अनवर, निवासी ननकाना साहिब, पंजाब, पाकिस्तान), दूसरा मोहम्मद सनाउल्लाह (पिता- जफ्फर, निवासी बस्ती जवेवाला, तहसील दीनपुर, जिला मुजफ्फराबाद, पंजाब, पाकिस्तान) और करणजीत सिंह उर्फ ​​गुग्गा (अर्जुन सिंह का पुत्र, निवासी डबलेहर, आरएस पुरा) के रूप में हुई है. 

अब ये सवाल भी उठ रहा है कि आखिर आरएसपुरा के बाल अपचारी गृह में दो पाकिस्तानियों की एंट्री कैसे हुई. कहीं ननकाना साहिब, मुजफ्फराबाद और आरएस पुरा के बीच इन तीनों के जरिए कोई खतरनाक साजिश तो नहीं रची जा रही है.

यह भी पढ़ें- जैश के आतंकियों को मरने से डर लगता है, गला सूखता है; सेना के सैफुल्लाह ने दाढ़ी ही कटवा ली

यह भी पढ़ें- पहले आर्मी चीफ, अब GOC का दौरा, PAK फौज को वार्निंग! गड़बड़ करोगे तो बचोगे नहीं

(ये ब्रेकिंग न्यूज़ है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.)