
West Bengal Assembly Election: पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीने में ही विधानसभा चुनाव होंगे. इससे पहले राज्य में सियासी पारा हाई है. सीएम ममता बनर्जी लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं. हालांकि, भाजपा भी टीएमसी पर पलटवार करने में पीछे नहीं है. राज्य मे एसआईआर को लेकर भी काफी बवाल है. इस बीच ममता बनर्जी ने कहा कि BJP कहती है कि बाजारों में मीट नहीं बिकेगा. ऐसा आदेश जारी करके BJP बंगाल में किसके वोट जीतने की कोशिश कर रही है? इसके अलावा उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा. सीएम ममता ने यहां तक दावा कर दिया कि बंगाल चुनाव के बाद केंद्र सरकार गिर जाएगी. आइए आपको बताते हैं सीएम ममता ने और क्या कहा?
सीएम ममता ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि BJP कहती है कि बाज़ारों में मीट नहीं बिकेगा. ऐसा आदेश जारी करके BJP बंगाल में किसके वोट जीतने की कोशिश कर रही है? यहां हर कोई मीट और मछली खाता है. कुछ तो शाकाहारी खाना भी खाते हैं. वहीं, उन्होंने आगे चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि ECI हर राज्य के मामले में दखल दे रहा है, यह एक तुगलकी कमीशन है. अगर आप बाउंड्री पार करेंगे, तो लोग छक्के से जवाब देंगे.
‘आम लोगों को EC परेशान कर रही है’
सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अधिकारियों को टॉर्चर कर रहे हैं और आम लोगों को परेशान कर रहे हैं, 2026 के बाद, केंद्र सरकार सत्ता खो देगी. अगर कोई लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है, तो मैं करारा जवाब दूंगी. अगर जरूरत पड़ी तो मैं इसे दुनिया भर में ले जाऊंगी. सीएम ने यह भी पूछा कि अफसरों को कौन धमका रहा है? मैं उन्हें याद दिलाना चाहती हूं कि ECI नियमों के बाहर कुछ नहीं कर सकता.
यह भी पढ़ें: क्या असम में फिर कांग्रेस ने कर दी पुरानी गलती? हिमंता बिस्व सरमा ने दे दिया बड़ा दर्द, कितना बदलेगा गेम?
बीजेपी पर बरसीं सीएम ममता
सीएम ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कमीशन के सभी लोगों पर इल्ज़ाम नहीं लगा रही हूं, लेकिन मुझे यह मुहम्मद बिन तुगलक पसंद नहीं है. वे वॉशिंग मशीन की तरह हैं. लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को धो रहे हैं. मैं जेल जाने को तैयार हूं. अगर तुम मुझे मारना चाहते हो, तो मार दो. मैं लोगों के लिए कुछ भी कुर्बान करने को तैयार हूं. हमारे पास सारे सबूत हैं, हम सबको एक्सपोज़ करेंगे. बांग्लादेश के चुनाव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में चुनाव कितनी शांति से हो गया, लेकिन भारत में बीजेपी की ओर से दी जा रही धमकियों के कारण लोकतंत्र खतरे में है.
यह भी पढ़ें: कैब में अपना ही 4 साल का बच्चा भूल गए मां-बाप, घर पहुंचकर आई याद तो खिसक गई धरती, आगे जो हुआ हर पैरेंट को जानना चाहिए
