
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर कई समय से इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है और कई अफवाहें वायरल हो रही हैं, जिससे लाखों की नजरें एक्टर के हर छोटे-बड़े कदम पर टिकी हैं. वहीं कई लोगों का कहना है कि एक्टर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं इसलिए स्कूलों और छोटे-छोटे इवेंट्स में डांस कर रहे हैं. इस तरह की अफवाहों पर गोविंदा के भतीजे विनय आनंद ने सवाल करते हुए कहा कि ऐसी बातें फैलती कैसे हैं.
भतीजे ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़
विनय आनंद ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान गोविंदा की आर्थिक तंगी पर उठने वाले सवालों को सिर्फ एक अफवाह बताया है. उन्होंने आगे कहा, ‘वो एक सुपरस्टार हैं, वो जहां भी खड़े हो जाएंगे वहां उन्होंने 25-30 लाख तो यूं ही मिल जाएंगे. लोग उन्हें गरीब बोल रहे हैं, ये बेवकूफ हैं. ये लोग लिख रहे हैं कि गोविंदा सड़क पर आएंगे…आबे पागलों किधर हो. किस के लिए बकवास कर रहे हो, वो 90s के सुपरस्टार हैं, जो एक फिल्म के लिए भी करोड़ों लेते हैं.’
गोविंदा की 5 फिल्मों ने की ताबड़तोड़ कमाई
गोविंदा के भतीजे ने एक्टर के गोल्डन पीरियड को याद करते हुए कहा, ‘जब लोखंडवाला में 13 लाख रुपए में फ्लैट आते थे. तब वो एक फिल्म के लिए करोड़ों लेते थे. आप कैसे तय कर सकते हैं कि वो सड़क पर आ गए है. उनकी 5 फिल्मों ने जितनी कमाई की है कि उतनी शायद ही 70-80 फिल्मों ने एक साथ कर पाई हो.’ उन्होंने आगे कहा कि ‘पता नहीं ऐसे कितने स्टार्स होंगे जो बिना पैसे के घूम रहे होंगे. आप लोग इतने बड़े लीजेंड को लेकर कैसे इतनी बेवकूफी भरी बातें कर सकते हैं.’
गोविंदा का स्टारडम
विनय ने इस तरह की अफवाहों पर निराशा जताई है और बताया कि ‘मैं जब भी सोशल मीडिया खोलता हूं, तो गोविंदा नजर आते हैं, क्या स्टारडम है यार.’ आपको बता दें कि गोविंदा पिछले काफी दिनों से अपनी पत्नी सुनीता आहुजा के आरोपों की वजह से चर्चा का हिस्सा थे, फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में वो एक स्कूल के फंक्शन में डांस करते हुए नजर आ रहे थे, जिसको देखकर लोगों ने कई सवाल खड़े कर दिए.

