
Mohit Suri With Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं. एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ जैसी बड़ी फिल्मों में के बीच खबर आ रही है कि रणबीर कपूर एक ऐसी फिल्म में आने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने फेमस निर्देशक मोहित सूरी और प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स संग एक बड़ी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है.
नए प्रोजेक्ट की तैयारी में मोहित सूरी
दरअसल, हाल ही में आई बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर मोहित सूरी ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है, जो उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ की तरह ही धमाकेदार म्यूजिकल होने वाली है. फिल्म में एक ऐसे प्रेम कहानी नजर आएगी, जिसमें गैंगस्टर और हत्यारों की खतरनाक दुनिया दिखाई जाएगी. मोहित सूरी अपनी फिल्मों में संगीत और भावनाओं के मेल के लिए काफी जाने जाते हैं. अपकमिंग फिल्म भी उनकी बेमिसाल लव स्टोरी होने वाली है.
84 साल की बॉलीवुड की वो हसीना, जिसे देखते ही औरतें छिपा लेती थीं अपना पति, मुस्कान से मच जाता था तूफान, बिना हीरोइन बने किया इंडस्ट्री पर राज
2026 के आखिरी में शूटिंग हो सकती शुरू
फिल्म के लिए डायरेक्टर मोहित सूरी को एक बार फिर निर्माता आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स का पूरा साथ मिला है. ‘सैयारा’ के बाद ये जोड़ी एक बार फिर साथ धमाल और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के लिए तैयार है. बताया जा रहा है कि मोहित सूरी ने स्क्रिप्ट फाइनल कर दी है और आदित्य चोपड़ा इसके लिए काफी उत्साहित हैं. इस फिल्म की शूटिंग साल 2026 के आखिरी तक शुरू होने की उम्मीद है.
अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई फिल्म साइन
जानकारी के मुताबिक, मोहित सूरी की नई ‘म्यूजिकल गैंगस्टर सागा’ के लिए उनकी बातचीत रणबीर कपूर से शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, रणबीर भी मोहित से विजन और इस प्रेम कहानी के लिए काफी उत्साहित हैं. वहीं रणबीर कपूर भी मोहित सूरी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है. इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बीच में रणबीर की दूसरी फिल्मों का शेड्यूल बीच में आ रहा है.

