
India Pax Silica: देश की राजधानी दिल्ली में एआई इंपैक्ट समिट 2026 का आयोजन हो रहा है. आज समिट में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ. भारत देश अमेरिका के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका में शामिल हो गया है, इससे एआई के क्षेत्र में देश को और मजबूती मिलेगी, इसमें शामिल होने के बाद केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मैं विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को खास धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने यह सब मुमकिन बनाया है. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं.
क्या बोले अश्विनी वैष्णव
उन्होंने आगे कहा कि यह पूरा AI इम्पैक्ट समिट में सिलिकॉन सप्लाई की जो चेन हम बना रहे हैं यह एक बड़ा सेट है. हम यहां एक समिट नहीं कर रहे हैं बल्कि भविष्य बना रहे हैं, हम युवा पीढ़ी के लिए नींव रख रहे हैं. उन्होंने इसे सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम के लिए एक अहम कदम बताया. साथ ही कहा कि हमारे देश पर, हमारी दुनिया पर, भारत पर भरोसा है क्योंकि हम IP का सम्मान करते हैं.
दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच पैक्स सिलिका डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर होने के बाद, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, US के आर्थिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जैकब हेलबर्ग, भारत में US के राजदूत सर्जियो गोर, MeitY सेक्रेटरी एस कृष्णन और दूसरे… pic.twitter.com/uOJ7VfbyOg
(@AHindinews) February 20, 2026
क्यों जरूरी है पैक्स सिलिका?
इसके अलावा कहा कि हमारे पास एक बड़ा टैलेंट पूल है और हमने अपनी विदेश नीति को इस तरह से चलाया है जिससे वह भरोसा बनता है और उसी के एक हिस्से के रूप में आज पैक्स सिलिका पर साइन किया गया. यह सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, चिप डिजाइन के लिए बहुत जरूरी है ताकि हमारे देश में पूरा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम अच्छी तरह से स्थापित हो सके.
भारत को होगा फायदा
उन्होंने आगे कहा कि पैक्स सिलिका के भारत का हिस्सा बनने से इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर को काफी फायदा होगा. भारत में पहले से ही 10 प्लांट बनने की प्रोसेस में हैं और बहुत जल्द पहला सेमीकंडक्टर प्लांट कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर देगा. उस फ्रेमवर्क में भारत में सेमीकंडक्टर डिजाइन, चिप डिजाइन एडवांस्ड 2 नैनोमीटर चिप्स डिजाइन किए जाएंगे, भारत में एक पूरा इकोसिस्टम बन रहा है और इसके लिए पैक्स सिलिका बहुत जरूरी होगा और इससे भारत के युवाओं को फायदा होगा. बता दें कि पैक्स सिलिका में ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, जापान, दक्षिण कोरिया, कतर, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. (ANI)

