News in Brief

Priyanka Gandhi Vadra: असम की सियासत में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर लगे आरोपों को लेकर घमासान तेज हो गया है. इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी सांसद गौरव गोगोई का बचाव करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला है.

दो तरह के होते हैं नेता: प्रियंका गांधी 

गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में दो तरह के नेता होते हैं. एक सकारात्मक सोच के साथ काम करने वाले और दूसरे ध्रुवीकरण की राजनीति करने वाले. उन्होंने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई और उनके परिवार को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है. प्रियंका ने कहा कि यह हमला इस बात का संकेत है कि दूसरा पक्ष हिल गया है और गोगोई सही रास्ते पर चल रहे हैं. उन्होंने इसे बैज ऑफ ऑनर करार दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: क्या आदित्य ठाकरे बिगाड़ेंगे शरद पवार का खेल! राज्यसभा सीट पर ठाेका दावा, MVA में सीट शेयरिंग को लेकर हलचल तेज

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से व्यक्तिगत और राजनीतिक हमलों से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को असम के विकास और राज्य के लिए किए गए कार्यों पर ध्यान देना चाहिए, न कि विरोधियों पर आरोप लगाने पर.

पाकिस्तान लिंक को लेकर हो रहा विवाद

दरअसल, मुख्यमंत्री सरमा ने गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर पाकिस्तानियों से लिंक होने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि दोनों का संबंध पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख से रहा है और वे भारत के विकास को कमजोर करने की साजिश में शामिल थे. मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले से जुड़े सभी सबूत केंद्र सरकार को सौंप दिए गए हैं और अब जांच केंद्रीय एजेंसी करेगी. 

इससे पहले उन्होंने घोषणा की थी कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच को एक केंद्रीय एजेंसी को ट्रांसफर किया जाएगा. असम में इस मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं.