
French President Emmanuel Macron: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हाल में ही भारत की यात्रा पर रहे. फ्रांस के राष्ट्रपति की ये यात्रा कई मायनों में चर्चा में रही. मुंबई के दौरे के दौरान उन्होंने प्रोटोकॉल और बिना किसी सुरक्षा के जॉगिंग की. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई. मुंबई में उन्होंने लोगों के साथ सेल्फी भी ली. इसके अलावा नई दिल्ली में भारत आई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लिया और भारत की जमकर तारीफ की. भारत से वापस स्वदेश लौटने से पहले उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया. इस वीडियो में मैक्रों के भारत दौरे की झलक देखने को मिली.
दरअसल, पिछले कुछ महीने में फिल्म ‘धुरंधर’ और उसके सारे गाने वैश्विक स्तर पर काफी लोकप्रिय हुए हैं. फ्रेंस राष्ट्रपति ने इसी फिल्म के गाने ‘ना दे दिल परदेशी नूं’ के साथ एक सांस्कृतिक जुड़ाव का संदेश दिया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने अतिआत्मविश्वास से बचने की भी अपील की. हालांकि, इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का कहना है कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने अप्रत्यक्ष तौर से पाक को ट्रोल किया है.
Thank you India! pic.twitter.com/vDJ9IH2hZy
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) February 19, 2026
वीडियो में क्या दिखा?
मैक्रों की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में भारत में औपचारिक स्वागत समारोह, पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात, मंदिर में दर्शन पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मुंबई की सड़कों पर जॉगिंग के अंश शामिल रहे. एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने “धन्यवाद, भारत” भी लिखा.
तीन भारत के दौरे पर रहे फ्रांस के पीएम
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत की यात्रा पर रहे. इस दौरान उन्होंने दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समित में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की. इसके साथ ही उन्होंने भारत-फ्रांस के संबंधों पर बात करते हुए कहा कि द्विपक्षीय संबंध अपने सर्वोच्च स्तर पर हैं और दोनों देश प्रौद्योगिकी, इनोवेशन और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के इच्छुक हैं.
यह भी पढ़ें: अब खुलेगी UFO और ‘एलियन’ की सच्चाई, ट्रंप ने पेंटागन को दिया रिकॉर्ड जारी करने का आदेश
पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की. इसमें उन्होंने देश की प्रगति को वैश्विक स्तर पर एक मिसाल बताया. फ्रांस के राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में निरंतर गति का संकेत देती नजर आ रही है. इसमें एआई सहयोग और उभरती प्रौद्योगिकियों पर विशेष ध्यान दिया गया है.
यह भी पढ़ें: मुझे जवान-हैंडसम आदमी नहीं, औरतें पसंद हैं…ट्रंप का ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में अजीबोगरीब बयान, मीटिंग में जमकर हुई नेताओं की चापलूसी

