News in Brief

India AI Summit: इंडिया एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ. इस दौरान भारत मंडपम में लोग कुछ युवाओं की इस हरकत से हैरान रह गए. नारेबाजी के बीच पता चला कि इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़े सदस्यों ने AI एक्सपो हॉल में शर्टलेस होकर अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए. एक ऐसे आयोजन जिसमें 30 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष और एआई-टेक एक्सपर्ट्स आए हों, वहां जाकर इस तरह के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत उनके खास युवा सिपाहसालाकों का नाम और प्रोफाइल बताकर घेरा है.

प्रदर्शन पर कांग्रेस का बयान

हंगामे के बाद इंडियन यूथ कांग्रेस के एक अधिकारिक बयान में कहा गया कि उनके कार्यकर्ताओं ने AI समिट में देश की पहचान से समझौता करने वाले एक प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रोटेस्ट किया है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस घटनाक्रम को लेकर एक FIR दर्ज की. मामले की जांच शुरू होते ही प्रोटेस्ट के मास्टरमाइंड का नाम सामने आया. विवाद के बीच पता चला कि नरसिम्हा यादव नाम के शख्स ने कथित तौर पर बिना कपड़ों के प्रोटेस्ट ऑर्गेनाइज किया था.

AI समिट में बिना कपड़ों के प्रोटेस्ट का ऑर्गेनाइजर नरसिम्हा यादव कौन है?

नरसिम्हा यादव इंडियन यूथ कांग्रेस से जुड़ा युवा नेता और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट हैं. नरसिम्हा के पास यूथ कांग्रेस में नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी है. वो उन यूथ कांग्रेस नेताओं में से एक थे जिन्हे दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए हिरासत में लिया था. बतौर यूथ यूथ कांग्रेस नेशनल कोऑर्डिनेटर वो अन्य पार्टी नेताओं के साथ मिलकर देश भर में युवाओं की भागीदारी और पॉलिटिकल एक्टिविटीज को ऑर्गनाइज करने और भीड़ जुटाने में अहम भूमिका निभाते हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

प्रोटेस्ट के बाद कांग्रेस आलोचनाओं के घेरे में

इस प्रदर्श के बाद भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और प्रवक्ताओं ने यूथ कांग्रेस की इस कथित बेहूदा हरकत को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने X पर लिखा- ‘जब पूरी दुनिया भारत को नई दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट होस्ट करते हुए देख रही थी और टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में हमारी बढ़ती ग्लोबल लीडरशिप देख रही थी, तब कांग्रेस पार्टी ने देश का सम्मान बढ़ाने के बजाय इवेंट में रुकावट डालने का रास्ता चुना. यह बेहद शर्मनाक हरकत थी. कांग्रेस के व्यवहार ने न केवल वहां अफरातफरी मचाई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. राजनाथ सिंह ने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के इस कृत्य की निंदा करते हैं’.

वहीं BJP नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए नरसिंह यादव के साथ कांग्रेस नेता की एक तस्वीर शेयर की. भंडारी ने लिखा- ‘राहुल गांधी नरसिंह यादव के साथ जिन्होंने आज AI समिट में बिना कपड़ों के विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया. राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारत को बदनाम करने के लिए बुलाया. 

BJP नेता ने आगे यह भी कहा, ‘बीजेपी नेताओं ने ये भी कहा, ‘राहुल गांधी भारत से नफरत करते हैं. कांग्रेस एंटी इंडिया पार्टी है’.