)
Sargun Mehta Pregnancy Rumours: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर चर्चा में हैं. शादी के करीब 12 साल बाद दोनों को लेकर प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज हो गई हैं. साल 2013 में शादी करने वाले इस जोड़े को हमेशा उनकी मजबूत बॉन्डिंग और कामयाबी के लिए पसंद किया जाता है. अब खबरें हैं कि दोनों अपनी जिंदगी के नए पड़ाव यानी पैरेंटहुड की ओर बढ़ सकते हैं. हालांकि, अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है.
सोशल मीडिया पेज ‘Telly Creats’ की एक पोस्ट के बाद ये चर्चा और तेज हो गई. दावा किया गया कि सरगुन-रवि अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. अगर ये खबर सही निकलती है तो शादी के 12 साल बाद दोनों माता-पिता बनेंगे. लेकिन अब तक न तो रवि ने और न ही सरगुन ने कोई प्रतिक्रिया दी है. इससे पहले भी कई बार ऐसी अफवाहें उड़ चुकी हैं. दरअसल, पैरेंटहुड की बातें तब शुरू हुई थीं जब रवि-सरगुन ‘बिग बॉस 19’ में अपने शो ‘जूलियट-जट्ट दी’ (Juliet Jatt Di) के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे.
शादी के 12 साल बाद बनेंगे माता-पिता?
शो में उनकी मौजूदगी के बाद दोनों को अस्पताल के बाहर भी साथ देखा गया. बस यहीं से फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए. हालांकि, दोनों ने अस्पताल जाने की वजह नहीं बताई और बाद में भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई. इस बार भी दोनों की चुप्पी ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन सच क्या है ये अभी साफ नहीं है. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कपल खुद सामने आकर इन खबरों को सही या गलत बताए.
6 मिनट 34 सेकंड का रोमांटिक गाना… जिसका 63 साल बाद भी फीका नहीं पड़ा जादू, नूतन की अदाओं ने लगा दिए थे चार-चांद
रवि और सरगुन की लव स्टोरी
जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक ये चर्चाएं यूं ही चलती रहेंगी. रवि और सरगुन की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात शो ‘12/24 करोल बाग’ (12/24 Karol Bagh) के सेट पर हुई थी, जहां वे ऑनस्क्रीन पति-पत्नी बने थे. शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि, उन्होंने करीब पांच महीने तक अपने रिश्ते को सबकी नजरों से छुपाकर रखा था.
2013 में हुई थी दोनों की शादी
बाद में दिसंबर 2012 में ‘नच बलिए 5’ (Nach Baliye 5) के मंच पर रवि ने सरगुन को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया था. ये पल टीवी पर दिखाया गया और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. 7 दिसंबर 2013 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए. आज सरगुन पंजाबी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं, जबकि रवि फिल्म ‘रामायाण’ (Ramayan) में ‘लक्ष्मण’ (Laxman) के किरदार में नजर आने वाले हैं. अब फैंस दोनों के घर गुड न्यूज आने का वेट कर रहे हैं.
