News in Brief

PM Modi President Lula Meet: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला अपने 11 कैबिनेट के मंत्रियों के डेलिगेशन के साथ भारत में हैं. ये उनकी पांचवीं भारत यात्रा है. शनिवार को राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत हुआ. पीएम मोदी और प्रेसिडेंट लूला के बीच बातचीत में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए. दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि व्यापार बढ़ाकर दोनों देशों के बीच 30 बिलियन डॉलर सालाना का होना चाहिए, जबकि अभी यह महज 15 बिलियन के आसपास है. दोनों नेताओं के बीच कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई.

पीएम मोदी-प्रेसिडेंट लूला की मुलाकात में क्या डिस्कस हुआ-क्या नहीं?

दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक ले जाने का लक्ष्य रखा है. द्विपक्षीय बैठक में 10 मुद्दों पर चर्चा हुई. कौन से प्रमुख मुद्दों पर बात हुई और किस पर चर्चा नहीं हुई, आइए बताते हैं.

बातचीत में संयुक्त राष्ट्र संघ में सुधारों पर भी चर्चा हुई. भारत और ब्राजील दोनों ही G-4 का हिस्सा है, इस संगठन में जापान, जर्मनी भी हैं. चारों सुरक्षा परिषद यानी यूएनएससी (UNSC) के दावेदार हैं. सभी एक-दूसरे की दावेदारी का समर्थन करते हैं. गौरतलब है, भारत बीते कई सालों से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट का प्रबल दावेदार है. भारत ही नहीं ब्राजील, जापान और जर्मनी सभी जी-4 राष्ट्र मिलकर संयुक्त राष्ट्र में सुधारों की मांग के लिए कोशिश कर रहे है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें- भारत-ब्राजील के बीच कई समझौतों पर लगी मुहर, Win-Win डील में क्या-क्या निकला?

आतंकवाद पर भारत और ब्राजील का नजरिया एक

भारत और ब्राजील इस बात पर एकमत हैं कि आतंकवाद और इसके समर्थक पूरी इंसानियत के दुश्मन हैं. भारत-ब्राजील इस बात पर भी सहमत हैं कि वर्तमान चुनौतियों से निपटने के लिए ग्लोबल इंस्टीट्यूशंस में सुधार जरूरी है. दोनों ही देश इस दिशा में मिलकर काम करते रहेंगे.

भारत और ब्राजील आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सुपर कंप्यूटर, सेमीकंडक्टर और ब्लॉकचेन जैसे एरिया में भी अपना सहयोग देने को राजी हुए हैं.